अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा, द्वारा देश के किसानों, मजदूरों और मेहनतकश जनता की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए किसानों व मजदूरों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया गया।संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि देश के किसानों ने मजदूरों और मेहनतकश जनता के सहयोग से 13 माह तक ऐतिहासिक आंदोलन चलाया था, जिसके बाद केंद्र सरकार को तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े…

भाजपा कार्यकाल में हो रही त्राहि त्राहि बेरोजगारी चरम पर-अनुपम

काशीपुर। कांग्रेस एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास के नाम पर कोखली घोषणाओं की बौछार प्रदेश में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार के नुमाइंदे जनता को बताएं कि ऐसी कौन सी विकास की नीति प्रदेशवासियों को दी गई है जिससे जनता धामी सरकार का आभार व्यक्त कर सके ? आज भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, नौजवान पलायन प्रदेश से कर रहे हैं, महिलाएं महंगाई के वोझ से घर का बजट नहीं चला…

कैश कांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज

नई दिल्ली। कैश कांड में घिरे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने लोकसभा स्पीकर द्वारा उन्हें पद से हटाने की मांग वाले प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के फैसले और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे संसदीय पैनल की वैधता को चुनौती दी थी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एस.सी. शर्मा की पीठ ने 8 जनवरी को इस मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित…

बख्तावर हनीफ के एक और नये कहानी संग्रह “मेरे बचपन के राम” का विमोचन

काशीपुर। नगर के गिरीताल रोड़ निवासी एवम् वर्तमान में असिस्टेन्ट एक्साइज कमिश्नर मेरठ के पद पर तैनात बख्तावर हनीफ के एक और नये कहानी संग्रह “मेरे बचपन के राम” का विमोचन, आजकल दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेला 2026 में विगत दिवस अद्धिक प्रकाशन के हॉल में हिन्दी व्यंग्यकार और साहित्य की महान शख्सियत श्री सुभाष चन्दर द्वारा साहित्य अकाद‌मी से पुरस्कृत प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती रिंकल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार शिवराज जी, प्रकाशक अशोक गुप्ता, कोआर्डिनेटर सुश्री जोया खान, पर्यावरण विद अजय चौधरी एवम् वरिष्ठ महिला साहित्यकार श्रीमती मनीषा आवले…

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, राज्यपाल ने प्रो. रमाकांत पांडेय को तीन वर्ष के लिए किया नियुक्त

राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने 23 अगस्त के पूर्व आदेश को अतिक्रमित करते हुए उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा-12 की उपधारा-2 के अंतर्गत प्रोफेसर रमाकांत पांडेय को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्षों के लिए कुलपति नियुक्त किया है। वर्तमान में प्रो. पांडेय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के जयपुर परिसर में निदेशक पद पर सेवाएं दे रहे हैं और शिक्षण, शोध व अकादमिक प्रशासन के क्षेत्र में उनका अनुभव अत्यंत समृद्ध और बहुआयामी रहा है।…

सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य कवच: उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के बीच ‘स्वस्थ सीमा अभियान’ के तहत अहम एमओयू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड शासन और भारत–तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बीच स्वस्थ सीमा अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों के अंतर्गत स्थित 108 सीमावर्ती गांवों में निवासरत नागरिकों को एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। यह अभियान चरण–1 के रूप में शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत दुर्गम और…

काशीपुर किसान आत्महत्या मामला: जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय एसआईटी गठित

काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है और गहन विवेचना के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय एसआईटी में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट (चम्पावत) तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री (चम्पावत) को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीती 11 जनवरी…

रामनगर में युवक की नृशंस हत्या से सनसनी, नहर किनारे खून से लथपथ मिला शव

रामनगर। शहर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मोहल्ला गूलरघट्टी के समीप भगवान दास की चक्की के पीछे सिंचाई नहर के किनारे एक युवक का शव खून से सना हुआ पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव की पहचान आदर्श नगर कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय समीर उर्फ लक्की के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई इमरान ने बताया कि समीर बुधवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस…

वैश्य महासभा पदाधिकारियों ने मकर संक्रान्ति पर किया खिचड़ी का वितरण

काशीपुर। कुमायूं वैश्य महासभा के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों ने खिचड़ी का स्टाल लगाकर खिचड़ी का वितरण किया। खिचड़ी कार्यक्रम का शुभारंभ पी. सी.यू चेयरमैन राम मेहरोत्रा प्रतिष्ठित उद्योग पति देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने खिचड़ी बांटते हुए किया। हिंदुओं के विशेष पर्व तथा उत्तरायणी के प्रतीक मकर संक्रान्ति पर मौजूद अतिथियों ने एक दूसरे की सुख-समृद्धि और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान सूर्य से कामना की। साथ ही कुमायूं वैश्य महासभा अध्यक्ष एम पी गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश…

मकर संक्रांति पर फाउंडेशन ने किया गर्म कपड़ों का वितरण

काशीपुर। काशीपुर राइर्जिंग फाउंडेशन द्वारा मकर संक्रांति पर बुजुर्ग तथा महिलाओ, बच्चों को बाशीयों वाले मंदिर में गर्म कपडे ,मोजे स्क्रप, मफलर, कंबल, खाने के सामान वितरित किये। इस दौरान काशीपुर राइजिंग फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा राय, सचिव, अनुपमा, हेमा शालिनी, काजल, तन्वी, सोमा मंजू, सुरभि, प्रियंका अग्रवाल आदि उपस्थित रही।