काशीपुर। परिवहन विभाग काशीपुर द्वारा एआरटीओ कार्यालय काशीपुर में वाहन चालकों एवं आमजन के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। एआरटीओ कार्यालय में निर्मल आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश की टीम ने शिविर लगाया। नेत्र विशेषज्ञ वसीम अहमद, मनोज और सुखवीर ने करीब 150 लोगों की आंखो की जांच की। दृष्टि संबंधी समस्या मिलने पर जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने कहा कि वाहन चालक की आंखे उसकी और दूसरों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विशेष रूप से व्यावसायिक और लंबी दूरी के वाहन चालकों के लिए समय-समय पर नेत्र परीक्षण जरूरी है। शिविर का मुख्य उद्देश्य चालकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करना है। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्य, जगदीश चंद्र, अनिल कुमार, सचिन कुमार, जयंत वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
