काशीपुर। सैनी महासभा ऊधम सिंह नगर की ओर से काशीपुर में सैनी समाज के बंधुओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 25 सितंबर को जसपुर में आयोजित होने वाले विशाल सैनी महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की गई और समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। बताया गया कि विशाल सैनी महासम्मेलन एवं प्रतिभाओं का सम्मान समारोह काव्य रिजॉर्ट, ठाकुरद्वारा रोड, जसपुर में आयोजित होगा। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने कार्यक्रम में काशीपुर से बड़ी संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया। सैनी महासभा ऊधम सिंह नगर के पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधुओं से अपील की कि वह 25 सितंबर को समय से जसपुर पहुंचकर महासम्मेलन की शोभा बढ़ाएं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी ताकत है और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को और मजबूत करते हैं। बैठक में संरक्षक टीका सिंह सैनी, जिला अध्यक्ष गोपाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सैनी,दर्शन सिंह सैनी, एडवोकेट राजेंद्र सैनी, एडवोकेट अजय सिंह, एडवोकेट नरदेव सैनी, बृजेश सैनी, खूब सिंह सैनी, महामंत्री कुंदन सिंह सैनी तथा नगर अध्यक्ष घनश्याम सिंह सैनी सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि काशीपुर से समाज के सैकड़ों लोग अपने वाहनों एवं सहयोगियों के साथ जसपुर पहुंचकर महासम्मेलन में भाग लेंगे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
