काशीपुर। थार और स्कॉर्पियो चालकों को हाईवे पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने की चालानी कार्रवाई। हाईवे पर थार और स्कॉर्पियो वाहनों के काफिले के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर काशीपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित वाहनों और चालकों की पहचान कर उन्हें कोतवाली तलब किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर पुलिस ने सभी संबंधित वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों से भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने का लिखित माफीनामा लिया। इसके बाद सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में स्टंट, रेसिंग या यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। काशीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कुछ क्षणों का रोमांच किसी भी व्यक्ति की जान जोखिम में डाल सकता है। वाहन हमेशा निर्धारित गति सीमा के भीतर और सुरक्षित तरीके से चलाएं। स्टंट, ओवरस्पीडिंग तथा लापरवाही से वाहन चलाने से बचें और अपने साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दें। पुलिस ने संदेश दिया कि ‘यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
