काशीपुर। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कला-कौशल और देशप्रेम की भावना को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से ‘मां तुझे प्रणाम’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त 2026 को हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कल्पनाशीलता और चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जागृति पब्लिक स्कूल, काशीपुर के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट कला प्रतिभा के माध्यम से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता में जागृति पब्लिक स्कूल की…
