काशीपुर। तहसील काशीपुर के अंतर्गत ग्राम जुड़का में पिछले 30 वर्षो से चल रही चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण न होने से किसानों को हो रही कठिनाईयों को लेकर ग्राम धोनपुरी (जुड़का) निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमनदीप सिंह ने सीएम हेल्पलाईन पर बीती 14 जुलाई 2022 व 6 मई 2025 शिकायत करने के बाद भी निस्तारण न होने पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उक्त प्रक्रिया को पूर्ण कराकर कृषि भूमि के चक किसानों को दिलाने की मांग की है जिससे चकबन्दी विभाग द्वारा किये जा रहे शोषण से गरीब किसानों को मुक्ति मिल…
Category: अन्य ख़बरें
महापौर दीपक बाली ने पर्यावरण मित्रों को वितरित की वर्दी
काशीपुर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों की लंबे समय से लंबित वर्दी और स्वास्थ्य सुरक्षा किट वितरण की मांग आज पूरी हो गई। नगर निगम सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने 347 पर्यावरण मित्रों में से प्रथम चरण में 190 कर्मियों को वर्दी और स्वास्थ्य सुरक्षा किट वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट , ब्लाक प्रमुख चंद्रप्रभा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी, पार्षदगण, अधिकारीगण, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।महापौर दीपक बाली ने अपने संबोधन में कहा…
सूर्या रोशनी के संस्थापक प्रश्री जयप्रकाश अग्रवाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर द्वारा कंपनी के संस्थापक प्रश्री जयप्रकाश अग्रवाल का 75वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गांव योजना के अंतर्गत संचालित सूर्या संस्कार केंद्र एवं सूर्या कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के 75 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जन्मोत्सव को यादगार बनाया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा गीत, नृत्य, देशभक्ति प्रस्तुतियाँ एवं संस्कार आधारित गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने प्रश्री जेपी अग्रवाल के सामाजिक कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण…
उदयराज कालेज में बाल दिवस चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया
काशीपुर। नगर क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कालेज में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के तथा चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए देश के विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान के बारे में छात्रों को अवगत कराया। वहीं इस अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में ओज हास्य व्यंग कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध…
बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिसशिप के 2700 पदों पर भर्ती शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर में अप्रेंटिसशिप के 2700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 1 दिसंबर 2025 तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन स्नातक युवाओं के लिए है जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त कर अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं।बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा,…
यूपी में मदरसा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: अब शिक्षा चयन आयोग करेगा भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब राज्य के मदरसों में शिक्षकों की भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UP Education Service Selection Commission) के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर एक प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसे शीघ्र ही लागू किया जाएगा।🔹 मुख्य उद्देश्यमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ समय पहले ही मदरसा शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। सरकार का उद्देश्य है कि मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई जाए…
राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्लीप क्लिनिक खुद ‘नींद’ में, मोबाइल की लत से जूझ रहे मरीजों को नहीं मिल रही राहत 52 लाख की आधुनिक मशीनें धूल खा रहीं
हल्द्वानी। आधुनिक जीवनशैली, मोबाइल की लत और तनाव के कारण बढ़ रहे अनिद्रा (Insomnia) के मामलों के बीच राहत की उम्मीद माने जा रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्लीप क्लिनिक फिलहाल खुद ही नींद की गहरी खाई में सोया हुआ है। करीब एक साल पहले तैयार हुआ भवन और लाखों की लागत से खरीदी गई अत्याधुनिक मशीनें अब तक उपयोग में नहीं आ सकी हैं क्योंकि क्लिनिक में अभी तक चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।करीब 52 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत खरीदी…
दिनदहाड़े महिला की हत्या, शव छोड़कर ड्यूटी पर गया पतिपुलिस हिरासत में हत्यारोपी, टूटी चूड़ियां बता रही थीं मधु की आखिरी जंग
रुद्रपुर। भूरारानी कॉलोनी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला की हत्या की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की और शव को फर्श पर छोड़कर वह कंपनी में ड्यूटी करने चला गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका का मुंहबोला भाई अंकित दिवाकर घर पहुंचा और फर्श पर पड़ी मधु की लाश देखकर दंग रह गया।अंकित ने पहले पुलिस को और फिर आरोपी पति अनिल को फोन किया, लेकिन अनिल ने हैरान कर देने वाला…
धामी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, उपनल कर्मियों को न्यूनतम वेतनमान और डीए देने के लिए बनेगी सब कमेटी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें सबसे प्रमुख फैसला उपनल (Uttarakhand Purva Sainik Kalyan Nigam Limited) कर्मियों से जुड़ा रहा, जिन्हें न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ता (DA) देने के लिए एक सब कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है।बैठक में मुख्यमंत्री को इस सब कमेटी के गठन के लिए अधिकृत किया गया है। आगामी कुछ दिनों में कमेटी का गठन किया जाएगा और…
क्लासिक फिल्म ‘उमराव जान’ पहली बार भारत से बाहर होगी प्रदर्शित, सऊदी अरब के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी 4K वर्जन
मुंबई। भारतीय सिनेमा की अमर कृति ‘उमराव जान’ एक बार फिर अपनी कलात्मक छटा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। निर्देशक मुजफ्फर अली की इस क्लासिक फिल्म का हाल ही में मुंबई में 4K वर्जन में विशेष प्रदर्शन हुआ था, और अब यह फिल्म भारत से बाहर पहली बार सऊदी अरब के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म फेस्टिवल के ‘ट्रेजर्स स्ट्रैंड’ कैटेगरी का हिस्सा होगी, जो विश्व सिनेमा की छह क्लासिक अंतरराष्ट्रीय और अरब फिल्मों को समर्पित है।मुजफ्फर अली स्वयं इस…
