हरिद्वार में निशुल्क कॉपियों की खेप पहुंचनी शुरू, छह लाख छात्रों को मिलेगा लाभ

रुड़की स्थित हरिद्वार जिले के निशुल्क पाठ्य पुस्तक भंडारण एवं वितरण केंद्र पर निशुल्क कॉपियों की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। योजना के तहत कक्षा 1 और 2 के प्रत्येक छात्र को एक-एक कॉपी, कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को तीन-तीन कॉपियां तथा कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक छात्र को पांच-पांच कॉपियां निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कॉपियों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और जिले के करीब छह लाख छात्रों को इनका वितरण किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले एक माह के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों को निशुल्क कॉपियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2025 में विद्यार्थियों को निशुल्क कॉपियां उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, लेकिन नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी कॉपियां नहीं पहुंच सकी थीं। हालांकि, जिले के सभी स्कूलों में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण पहले ही पूरा किया जा चुका है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment