नैनीताल। मानसून के दौरान मौसम विभाग द्वारा जारी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 2 और 3 जुलाई 2026 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहते हुए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग…
Day: July 1, 2026
चंपावत के लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को परम विशिष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत जनपद के लटोली गांव निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को देश के प्रति उनकी असाधारण एवं विशिष्ट सैन्य सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया है। 29 जून को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सैन्य अलंकरण से सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने अपने लंबे सैन्य जीवन के दौरान श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों तथा जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक सहित कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय…
उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 का युवाओं को मिला लाभ, एफटीआईआई से पढ़ाई पूरी करने वाले तीन छात्रों को मिली छात्रवृत्ति
देहरादून। उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति-2024 का लाभ अब राज्य के युवाओं तक पहुंचने लगा है। इसी क्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे से अपना पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उत्तराखंड के तीन युवाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की है। सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को फिल्म, टेलीविजन और मीडिया के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। फिल्म नीति-2024 के तहत एफटीआईआई, पुणे, सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता सहित…
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, सीएम धामी ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की औपचारिक शुरुआत कर दी है। नई व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय किसी समुदाय विशेष की पहचान, धार्मिक परंपरा या संस्कृति को प्रभावित करने के उद्देश्य से नहीं लिया गया है, बल्कि राज्य के सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।…
हरिद्वार में निशुल्क कॉपियों की खेप पहुंचनी शुरू, छह लाख छात्रों को मिलेगा लाभ
रुड़की स्थित हरिद्वार जिले के निशुल्क पाठ्य पुस्तक भंडारण एवं वितरण केंद्र पर निशुल्क कॉपियों की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। योजना के तहत कक्षा 1 और 2 के प्रत्येक छात्र को एक-एक कॉपी, कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को तीन-तीन कॉपियां तथा कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक छात्र को पांच-पांच कॉपियां निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कॉपियों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और जिले के करीब छह लाख छात्रों को इनका वितरण किया जाएगा। उम्मीद है कि…
सीएम धामी के निर्देश पर 4 जुलाई से फिर शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 4 जुलाई से पूरे प्रदेश में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आमजन की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करेंगे। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न…
सीएम धामी की श्रीअन्न पहल से पारंपरिक खेती को मिली नई पहचान, मडुआ की सरकारी खरीद से किसानों को लाभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार पारंपरिक खेती को लाभकारी बनाने के लिए राज्य मिलेट मिशन और श्रीअन्न योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों के मोटे अनाज—मडुआ (रागी), झंगोरा (सांवा) और रामदाना (चौलाई) को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप सरकार किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए आर्थिक और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के साथ बीज से लेकर बाजार तक की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रही है। राज्य के इतिहास में पहली बार मडुआ को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के…
तेज रफ्तार कार ने गर्भवती गाय को उतारा मौत के घाट
काशीपुर। बीती रात नगर के कटरा ताल स्थित आई हॉस्पिटल के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क के दोनों ओर बैठे मवेशियों के बीच से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने एक गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।पता चला है कि कार खान मेडिकल स्टोर की ओर से तेज गति से आई और सड़क पर बैठी गाय को कुचलते हुए निकल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने…
सरकारी अस्पताल को कई और मिले चिकित्सक दो चिकित्सकों का हुआ स्थानांतरण
काशीपुर। काशीपुर का एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काफी लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा था अब शासन ने आखिरकार बड़ी राहत देते हुए यहां पर काफी चिकित्सकों की तनाती की है। शासन ने चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह चिकित्सकों का स्थानांतरण काशीपुर कर दिया है। इससे अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को अब मजबूती मिलेगी। हालांकि अस्पताल के दो वरिष्ठ चिकित्सकों का स्थानांतरण पिथौरागढ़ कर दिया गया है। हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार और धारचूला से पहुंचे विशेषज्ञ शासन के आदेश के अनुसार उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी से चेस्ट…
मानसून की दस्तक से महापौर का पीला पंजा एक्टिव मोड पर
काशीपुर। हीट वेव के बाद अब मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है इसी के साथ ही नगर निगम ने भी जल भराव की समस्या से निपटने को लेकर अपनी कमर कस ली हैं । मानसून की दस्तक से नगर निगम पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। महापौर दीपक बाली के निर्देशन में नगर क्षेत्र से जलनिकासी शुरू कर दी है। हुई बारिश के बाद महाराणा प्रताप चौक पर जलभराव की स्थिति बनते ही नगर निगम की नाला गैंग जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गई और…
