मानसून की दस्तक से महापौर का पीला पंजा एक्टिव मोड पर

काशीपुर। हीट वेव के बाद अब मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है इसी के साथ ही नगर निगम ने भी जल भराव की समस्या से निपटने को लेकर अपनी कमर कस ली हैं । मानसून की दस्तक से नगर निगम पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। महापौर दीपक बाली के निर्देशन में नगर क्षेत्र से जलनिकासी शुरू कर दी है। हुई बारिश के बाद महाराणा प्रताप चौक पर जलभराव की स्थिति बनते ही नगर निगम की नाला गैंग जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गई और मुख्य नाले की तली तक सफाई कर पानी की निकासी शुरू कराई। महापौर की दूरगामी सोच के चलते नगर निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर गणेश ध्यानी ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक के अलावा मानपुर रोड स्थित पॉलीटेक्निक के पास गेबिया नाले से जुड़े अन्य नालों की भी विशेष सफाई कराई जा रही है। वहीं रेलवे स्टेशन रोड स्थित मालगोदाम क्षेत्र के नालों से भी गाद और कचरा हटाने का अभियान चलाया गया है, ताकि आगामी बारिश में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। यहां बता दे की महापौर दीपक बाली ने छोटे-छोटे नालों को भी अपनी सूझबूझ से खुलवाया है उनका मिशन है कि काशीपुर नगर क्षेत्र में एक बूंद पानी भी ना रुके और काशीपुर जल भराव की समस्या से मुक्त हो इसके लिए उनके प्रयास लगातार जारी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment