काशीपुर। काशीपुर का एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काफी लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा था अब शासन ने आखिरकार बड़ी राहत देते हुए यहां पर काफी चिकित्सकों की तनाती की है। शासन ने चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह चिकित्सकों का स्थानांतरण काशीपुर कर दिया है। इससे अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को अब मजबूती मिलेगी। हालांकि अस्पताल के दो वरिष्ठ चिकित्सकों का स्थानांतरण पिथौरागढ़ कर दिया गया है। हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार और धारचूला से पहुंचे विशेषज्ञ शासन के आदेश के अनुसार उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी से चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भट्ट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. चंचल सिंह, उप जिला चिकित्सालय धारचूला से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. कमल नयन जोशी, जिला चिकित्सालय नैनीताल से सर्जन डॉ. वीरेंद्र मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ (बागेश्वर) से डॉ. अमित कुमार तथा हरिद्वार से वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रामकरण साहू को काशीपुर के एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भेजा गया है ।दो वरिष्ठ चिकित्सकों की हुई विदाई दूसरी ओर अस्पताल में तैनात वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पना मिश्रा का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी का स्थानांतरण जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ कर दिया गया है। चिकित्सकों के आने के बाद यहां की जनता ने राहत की सांस ली है और शासन की प्रशंसा की है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
