जागृति पब्लिक स्कूल के ‘बाल ज्ञान महोत्सव’ में उमड़ा जनसैलाब, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिली भरपूर सराहना

काशीपुर स्थित जागृति पब्लिक स्कूल में ‘बाल ज्ञान महोत्सव’ के अंतर्गत भव्य शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. यशपाल रावत (चामुंडा अस्पताल, काशीपुर) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि वीरेंद्र चौधरी उदयराज हिन्दू इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री एल.पी. गहतोड़ी, कवि एवं शिक्षा वक्ता श्री संजय कुमार राजपूत, श्री संतोष मेहरोत्रा (ज्ञानार्थी), श्री गौरव गर्ग, श्रीमती शिल्पी गर्ग जी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में अभिभावक, पत्रकार बंधु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। विद्यालय परिसर में…

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर का काशीपुर में हुआ आयोजन

काशीपुर। उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार संचालित महत्वाकांक्षी अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत आज नगर निगम के प्रांगण में एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जन-सामान्य की शिकायतों को न केवल सुना गया, बल्कि उनका मौके पर ही निस्तारण कर सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धियां: योजनाओं का लाभ: शिविर के दौरान विभिन्न केन्द्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया।शिकायत निवारण: मौके पर कुल 185 शिकायतों का…

विधायक ने किया ज्ञानार्थी कॉलेज में ज्ञान वार्ता न्यूज चैनल का शुभारंभ

काशीपुर। आज नगर के प्रतिष्ठित ज्ञानार्थी कॉलेज में ज्ञान वार्ता न्यूज चौनल का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने की। कॉलेज की सचिव शिवानी मेहरोत्रा एवं संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक चीमा का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि ज्ञान वार्ता न्यूज चौनल विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त और प्रभावी मंच सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल…

उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं के लिए नई योजना की तैयारी, सर्वे के बाद नए वित्तीय वर्ष से लागू

उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं के लिए राज्य सरकार नई योजना लागू करने की तैयारी कर रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्यभर में बुजुर्ग महिलाओं से संवाद कर सर्वे कराया जा रहा है, जिसके आधार पर योजना का ड्राफ्ट तैयार कर आगामी वित्तीय वर्ष से इसे लागू किया जाएगा।महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के अनुसार प्रस्तावित योजना गरीब, मध्यम और सक्षम तीनों वर्गों की महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। वर्तमान में जरूरतमंद महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से…

पुलिस ने बाहरी किराएदारों का सत्यापन अभियान चलाया

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा बाहरी किरायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस चौकी बासफोड़ान, प्रतापपुर क्षेत्र में वृहत सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें 61 लोगों का सत्यापन किया गया जिसमें 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 5 नगद चालान किए गए तथा किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में 10-10 हजार रुपये के 7 चालान किये गये। काशीपुर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/घरेलू सहायकों/निर्माण श्रमिकों आदि का…

गन्ने का रकबा कम होने के चलते समय से पहले दो चीनी मिले हुई बंद

काशीपुर। क्षेत्र में गन्ने का रकबा कम होने से इसका असर पिछले सालों में दिखना शुरू हो गया है। गन्ने के अभाव में बाजपुर और जसपुर की दो शुगर मिलें समय से पहले बंद हो गई हैं। यह दोनों शुगर मिलें पहले मार्च माह के अंत में बंद होती थी, लेकिन पिछले दो साल से यह शुगर मिल फरवरी में बंद हो गई।जसपुर क्षेत्र में किसान सहकारी चीनी मिल नादेही में पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ 12 नवंबर और बाजपुर कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरी बाजपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 17…

जागरूकता रैली निकालकर जनमानस को प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न करने का आग्रह किया

काशीपुर। स्वयंसेवियों ने एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे दिन मलिन बस्ती कटरामालियान में नशा उन्मूलन जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे का सेवन ना करने की अपील की एवं नशे की सेवन से होने वाली बीमारियों एवं दुष्प्रभाव की जानकारी दी। शिविर के तीसरे दिन 15 फरवरी को स्वयंसेवियों ने पॉलीथिन उन्मूलन पर जागरूकता रैली निकालकर जनमानस को प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न करने का आग्रह किया। बौद्धिक सत्र में डॉ- गिरीश चंद्र पलड़िया ट्रेनर एवं कार्यक्रम अधिकारी पाल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा वित्तीय जागरूकता विषय…

नवीन कृषि मंडी और फल मंडी की आय बढ़ाने को लेकर आढ़तियों की दुकानों के किराए में वृद्धि

काशीपुर। नवीन कृषि मंडी और फल मंडी की आय बढ़ाने को लेकर आढ़तियों की दुकानों के किराए में वृद्धि की गई है। प्रत्येक पांच साल में दुकानों के किराए में 20 फीसदी की वृद्धि की जाती है। समिति की अनाज, फल, सब्जी के आढ़तियों की 60 से 70 दुकानें है। मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि मंडी समिति में दुकानों के किराए में वृद्धि की गई है। यह किराया वृद्धि उन दुकानदारों की गई है जिनकी दुकान पर पांच साल पहले किराया वृद्धि हुई थी। मंडी में…

आईएमटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने आईआईएम द्वारा एनुअल एंटरप्रेन्योरशिप सम्मिट ‘उतिष्ठा 2026’ में प्रतिभाग किया

काशीपुर। नगर के आईएमटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट काशीपुर द्वारा विगत दिवस एनुअल एंटरप्रेन्योरशिप सम्मिट ‘उतिष्ठा 2026’ में प्रतिभाग कर उद्यमिता के गुणों को सीखा । उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा आयोजित इस समिट में संस्थान की 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आए तीन महिला मुख्य प्रवक्ताओं जो खुद में एक सफल उद्यमिता है ने उक्त विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए और आज के प्रतिस्पर्धा के युग…

महाशिवरात्रि पर 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सीएम धामी ने दिया आशीर्वाद और एक करोड़ की घोषणा

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नौगवांठग्गू स्थित श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में प्रतिभाग कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में 41 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समानता और सादगी को बढ़ावा देता है तथा अनावश्यक खर्च को कम करने में सहायक होता है। उन्होंने नवविवाहित दंपतियों को संदेश दिया कि विवाह जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन है, इसलिए आपसी विश्वास और…