काशीपुर। सरस्वती विद्या मंदिर, जैतपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा देशभक्ति एवं रचनात्मक गतिविधियों से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट ISO श्रीमती प्राची अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। श्रीमती प्राची अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।स्कूल के प्रांगण में क्लब द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया ।विद्यार्थियों में देशप्रेम एवं सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य…
Category: अन्य ख़बरें
जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान ने बांधा समां
काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम…
जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान ने बांधा समां
काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम…
काशीपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व राज्य आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित
काशीपुर। समूचे देश और प्रदेश के साथ ही काशीपुर नगर एवं क्षेत्र में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस की जबर्दस्त धूम रही। नगर एवं क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, शहीदों के परिजनों तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया।इसी क्रम में नगर निगम सभागार में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में महापौर दीपक…
काशीपुर पुलिस ने 12.01 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 12.01 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित पुलिस टीम ने 14 अगस्त 2026 को संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान करबला विश्राम स्थल, बांसफोड़ान काशीपुर…
कपकोट में पांच शिक्षकों के यूटीईटी प्रमाण पत्र फर्जी, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
कपकोट। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों और कूटरचित प्रमाण पत्रों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। कपकोट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत पांच शिक्षकों के उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रथम (यूटीईटी-1) के प्रमाण पत्र विभागीय जांच में फर्जी पाए गए हैं। प्राथमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षणिक एवं अर्हता प्रमाण पत्रों के नियमित सत्यापन अभियान के तहत संबंधित शिक्षकों के यूटीईटी प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां सत्यापन के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर भेजी गई थीं। परिषद के मुख्य प्रशासनिक…
राष्ट्रपति मुर्मु का देश के नाम संबोधन, विकसित भारत के लक्ष्य पर दिया जोर
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि न्याय प्रणाली से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि संसाधनों की कमी के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकी नेटवर्क के…
स्वतंत्रता दिवस को लेकर काशीपुर में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों ने बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख स्थलों पर निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विद्युत विभाग ने नगर क्षेत्र से पकड़ी चार स्थानों से बिजली चोरी
काशीपुर। विद्युत विभाग द्वारा चोरी के लिए चलाए जा रहे अभियान में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर चार परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी। विभाग की तहरीर पर पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। टीमों ने मौके से बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे केबल भी बरामद किए हैं।विद्युत वितरण उपखड काशीपुर ग्रामीण के उपखड अधिकारी दीप चंद्र पांडे के नेतृत्व में 11 अगस्त को विद्युत चेकिंग के दौरान हेमपुर स्माइल निवासी जागन सिंह व हिम्मतपुर निवासी किरण पत्नी अनिल एवं यहीं की विनोद सिंह पुत्र…
सिद्धेश्वर शिव मंदिर में महिलाओं की ओर से भक्ति संगीत और भंडारे का आयोजन
काशीपुर। जल निगम स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर में महिलाओं की ओर से भक्ति संगीत और भंडारे का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। कार्यक्रम में महिलाओं समेत क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भंडारे की सेवा में सहयोग किया। इस अवसर पर भाजपा राज्य मंत्री सीमा चौहान ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में अलका, निधि, अनीता, मधु, ज्योति, नीमा, विनोद कुमार, मोहित, राजेश चौहान, विमल सिंह, शौर्य सक्सेना आदि ने सेवा में सहयोग किया।
