सिद्धेश्वर शिव मंदिर में महिलाओं की ओर से भक्ति संगीत और भंडारे का आयोजन

काशीपुर। जल निगम स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर में महिलाओं की ओर से भक्ति संगीत और भंडारे का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। कार्यक्रम में महिलाओं समेत क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भंडारे की सेवा में सहयोग किया। इस अवसर पर भाजपा राज्य मंत्री सीमा चौहान ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में अलका, निधि, अनीता, मधु, ज्योति, नीमा, विनोद कुमार, मोहित, राजेश चौहान, विमल सिंह, शौर्य सक्सेना आदि ने सेवा में सहयोग किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment