काशीपुर पुलिस ने 12.01 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 12.01 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित पुलिस टीम ने 14 अगस्त 2026 को संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान करबला विश्राम स्थल, बांसफोड़ान काशीपुर के पास पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में चेक किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में कुल 12.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान मौहम्मद फईम पुत्र नफीस अहमद, निवासी अंसार कॉलोनी, लक्ष्मीपुर पट्टी, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में की है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 335/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह और नापु 1158 मनोज जोशी शामिल रहे। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment