देहरादून। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने उत्तराखंड में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने अगस्त महीने में राष्ट्रवाद और संगठनात्मक मजबूती को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला तैयार की है। इसके तहत 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रवाद का संदेश बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके बाद 16 और 18 अगस्त को सांसदों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों की बैठकों के…
Category: अन्य ख़बरें
उत्तराखंड में SIR: दावे-आपत्तियों के लिए आज अंतिम मौका, 13 अगस्त के बाद नहीं होंगे स्वीकार
देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 13 अगस्त तक ही मौका है। इसके बाद कोई दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। हालांकि, 13 अगस्त तक प्राप्त दावे और आपत्तियों पर सुनवाई की प्रक्रिया 13 सितंबर तक जारी रहेगी। प्रदेश में SIR के तहत मतदाता सूची में सामने आई विसंगतियों पर सुनवाई का दौर चल रहा है। इसके साथ ही नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7,…
97 दिन बाद रूस से घर लौटे सितारगंज के दोनों भाई, सीएम धामी ने फोन कर जाना हाल
सितारगंज। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हुए सितारगंज के दो भाइयों की 97 दिन बाद सुरक्षित घर वापसी हो गई। दोनों भाइयों के घर पहुंचते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं फोन कर उनका हाल-चाल जाना और पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। लंबे इंतजार के बाद अपने बेटों को सकुशल घर वापस देखकर परिवार की आंखें नम हो गईं। जानकारी के अनुसार सितारगंज की एक ट्रैवल एजेंसी ने दोनों भाइयों को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर परिवार…
श्रीराम कथा का विधिवत समापन, श्रद्धालुओं ने स्वामी जी महाराज को दी विदाई
काशीपुर। श्रीराम कथा का बीती रात विधिवत समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन कथा प्रेमी श्रद्धालुओं ने पूज्य कथा व्यास श्रीरामकथा धर्मज्ञ स्वामी बृजेश पाठक जी महाराज को भावभीनी विदाई दी। श्रद्धालुओं ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। समापन अवसर पर व्यास जी महाराज ने कथा प्रेमियों को प्रभु श्रीराम की भक्ति निष्कपट, छल-कपट रहित, निश्चल मन और अहंकार रहित भाव से करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्रीराम कथा आयोजक श्रीरामलीला…
पंत जी की जयंती मनाई जाएगी 10 सितंबर को, पंत पार्क में अवस्थाओं का बोलबाला
काशीपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती इस वर्ष भी आगामी 10 सितंबर को हर्षाेल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दिल्ली से आए पंत जयंती समारोह के समन्वयक ललित मोहन भट्ट, मुख्य प्रभारी राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली। गोविंद बल्लभ पंत समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा ने बताया कि समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां की जा…
भाजपा समेत काशीपुर में विभिन्न संगठनो ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
काशीपुर। 80 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर काशीपुर में भाजपा समेत विभिन्न संगठनों ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रातः 09:00 बजे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के नेतृत्व में मो. अल्ली चौक से महेशपुरा की पुलिया तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, शहर के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान लोगों में…
दलित समाज से माफी मांगे भाजपा : अलका पाल
काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों के द्वारा विगत दिनों हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी रैली के बाद सभा स्थल की धुलाई कर शुद्ध करने को मनुवादी मानसिकता बताया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा और उसके तथाकथित संगठन सदैव सामंतवादि मनुवादी सोच को बढ़ावा देते हैं । भाजपा भूल जाती हैं कि देश आज 21 वी शताब्दी की और आगे बढ़ रहा है। अफसोस का विषय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय…
नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठाए सवाल, स्वास्थ्य सचिव को निरीक्षण के निर्देश
नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव से पूछा कि कई अस्पतालों से वरिष्ठ और विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्थानांतरण किए जाने के बाद उनकी जगह संबंधित अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति क्यों नहीं की गई। सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य सचिव समेत अन्य अधिकारी व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुए। अधिकारियों…
स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तराखंड में सुरक्षा अलर्ट, सीमाओं से समारोह स्थलों तक बढ़ाई जाएगी निगरानी
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गृह विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी वांछितों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों से संबंधित सूची सभी जिलों के साथ साझा कर दी है। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश की सीमाओं के प्रवेश स्थलों, संवेदनशील स्थानों, प्रमुख सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों और स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होने वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता…
खटीमा में छात्रों का आंदोलन, खराब भोजन और अव्यवस्थाओं को लेकर धरना; सीएम धामी के निर्देश पर प्रधानाचार्य हटाई गईं
खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित एकलव्य मॉडर्न आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया। सोमवार (10 अगस्त) शाम को विद्यालय परिसर में छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि उन्हें लंबे समय से गुणवत्ताहीन और खराब खाना परोसा जा रहा है। इसके अलावा विद्यालय में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर भी छात्रों ने शिकायत की और शौचालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर गंभीर नाराजगी जताई। इन अव्यवस्थाओं से परेशान छात्र…
