काशीपुर। 80 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर काशीपुर में भाजपा समेत विभिन्न संगठनों ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रातः 09:00 बजे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के नेतृत्व में मो. अल्ली चौक से महेशपुरा की पुलिया तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, शहर के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, इंतजार हुसैन ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस कर्मियों ने मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा, खड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय, खड शिक्षा अधिकारी डीके साहू, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता तथा पं- गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने किया। साइकिल पर सवार एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने अमर शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों और युवाओं से राष्ट्रभक्ति, समर्पण एवं त्याग की भावना को आत्मसात करने का आहवान किया। खड शिक्षा अधिकारी डीके साहू ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना और देशप्रेम विकसित करना है। तिरंगा यात्रा उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज से शुरू होकर नागनाथ मंदिर, कानूनगोयान, लाहौरियान, किला बाजार, मेन मार्केट, नगर निगम रोड, महाराणा प्रताप चौक, चीमा चौराहा, माता मंदिर रोड और कटोराताल चौकी होते हुए वापस कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी अधिकारी मेजर मुनीशकांत शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, कौशलेश गुप्ता, बलजीत सिंह, दीपक शर्मा, पंकज अग्रवाल, चौ- नवनीत सिंह, मनोज विश्नोई, पं- गोबिंद बल्लभ पंत इंटर से कुमार अमित नारंग, अखिलेश कुमार, विपिन कुमार समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
