दलित समाज से माफी मांगे भाजपा : अलका पाल

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों के द्वारा विगत दिनों हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी रैली के बाद सभा स्थल की धुलाई कर शुद्ध करने को मनुवादी मानसिकता बताया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा और उसके तथाकथित संगठन सदैव सामंतवादि मनुवादी सोच को बढ़ावा देते हैं । भाजपा भूल जाती हैं कि देश आज 21 वी शताब्दी की और आगे बढ़ रहा है। अफसोस का विषय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के बाद भाजपा से जुड़े हुए संगठनों ने सभा स्थल को धोकर शुद्ध करने का नाटक किया । भाजपा बताएगी कि वह डॉ.अंबेडकर की विचारधारा को मानती है या नहीं। दलित समाज से जुड़े हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली सभा स्थल को धोकर भाजपा ने पूरे दलित समाज का अपमान किया है। उनके इस कार्य से साफ जाहिर होता है कि भाजपा आज भी मनुवादी और सामंतवादी सोच को बढ़ावा देकर राजनीति करती हैं, जबकि कांग्रेस दलितों, पिछड़ों,वंचित वर्ग के लिए संघर्ष करती है। अपने इस कृत के लिये भाजपा को दलित समाज और पूरे देश भाजपा को माफी मांगनी चाहिए।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment