कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई

काशीपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्थानीय डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा मे महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भारत के विकास में उनके योगदान की चर्चा की। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा…

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या पत्नी समेत दो किशोर गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस को बीती 17 अगस्त को प्रतापपुर क्षेत्र में सड़क किनारे धान के खेत में अनियंत्रित अवस्था में एक कार से खून से लथपत मिले युवक के शव को घटना को प्रथम दृष्टियां सड़क हादसा समझा जा रहा था, लेकिन पुलिस की गहन जांच पड़ताल और सीसीटीवी कैमरो की मदद से पुलिस ने घटना के मात्र 48 घंटे के अंदर पूरे घटनाक्रम को सामने लाकर रख दिया। यहां बता दे की पुलिस को बीती 17 अगस्त को सूचना मिली कि प्रतापपुर क्षेत्र में सड़क किनारे धान के खेत में…

धामी सरकार में 104 हेल्थ हेल्पलाइन बनी स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत निगरानी व्यवस्था, 1.38 करोड़ से अधिक कॉल

देहरादून। उत्तराखंड में 108 नंबर जहां मेडिकल, पुलिस और अग्निशमन जैसी आपात सेवाओं के लिए जाना जाता है, वहीं 104 हेल्थ हेल्पलाइन पिछले करीब एक दशक में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ शिकायतों के समाधान, लाभार्थियों की निगरानी और मरीजों के उपचार की स्थिति का फॉलोअप करने वाले महत्वपूर्ण तंत्र के रूप में विकसित हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने पर लगातार जोर दे रही है और इसी उद्देश्य से 104 हेल्पलाइन को महज…

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार अलर्ट, सुविधाओं की लगातार होगी निगरानी

रुद्रप्रयाग। राज्य सरकार ने केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, परिवहन व्यवस्था और यात्रा मार्ग से जुड़ी अन्य आवश्यक सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से…

मुस्लिम समाज के मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। मुस्लिम समाज के लोगों ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की कथित कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड संख्या 32 के क्रम संख्या 42 से 46 तक एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अधिकांश मतदाता मुस्लिम समाज से संबंधित हैं। आरोप लगाया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निराधार एवं कूटरचित शिकायत के आधार पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में…

सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात हुईं प्रभावित

काशीपुर। रात भर पड़ी मूसलाधार बारिश से नगर क्षेत्र के आवास विकास के निकट लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय के समीप सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया है। सड़क पर पेड़ का बड़ा हिस्सा पड़ा होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेड़ के ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और बिजली विभाग से तत्काल पेड़ हटाने तथा बिजली के तारों की जांच कर…

बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते ग्रामीणों कि चढ़ा पर किया प्रदर्शन

काशीपुर। करीब पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुके व्यक्ति के विरुद्ध ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।भारतीय किसान यूनियन के नेता जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण आईटीआई कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्राथमिकी वापस लेने की मांग की। उनका कहना है…

नवचेतना सांस्कृतिक समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर एमपी चौक पर ‘सामूहिक राष्ट्रगान’ का भव्य आयोजन किया

काशीपुर। नवचेतना सांस्कृतिक समिति काशीपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पुनीत राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर ‘सामूहिक राष्ट्रगान’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान में प्रतिभाग कर देश भक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं दूसरी बार इस प्रकार के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा हूं मैने विगत 26 जनवरी को भी मंच के इस सामूहिक राष्ट्रगान में प्रतिभाग…

मां बाल सुंदरी देवी परिसर में नौ दिवसीय भव्य राम कथा का शुभारंभ

काशीपुर। नगर के मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर में नौ दिवसीय भव्य राम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि नगर वासियों द्वारा आयोजित 16 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक चलने वाली भव्य राम कथा में अयोध्या राम कृष्ण मंदिर से पधारीं कथा व्यास पूज्य शीतल दीदी के मुखारबिंद से संगीतमय राम कथा की अमृत वर्षा से नगर वासियों पर भगवान राम और शिव कृपा वर्षेगी। कथा शुरू…

सम्मोहित कर हीरे की अंगूठी लेकर भागा व्यक्ति 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

काशीपुर। बीती 14 अगस्त को हरीश कुमार पुत्र पदीराम निवासी कवि नगर, काशीपुर द्वारा कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया गया कि रामनगर रोड पर अनन्या होटल के पास फ्लाईओवर के नीचे से एक साधुनुमा व्यक्ति द्वारा उसकी हीरा जड़ित सोने की अंगूठी कीमती लगभग 2 लाख रुपये को सम्मोहन के जरिये लेकर भाग गया। जिसके आधार पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर द्वारा टीम का गठन कर घटना का अनावरण करने हेतु…