काशीपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्थानीय डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा मे महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भारत के विकास में उनके योगदान की चर्चा की। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने जहां देश के विकास के लिए आईटी सेक्टर को मजबूत किया, वही दूसरी ओर युवाओं को देश की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए 18 वर्ष का मताधिकार भी दिया, उन्होंने महिला सशक्तिकरण को मजबूत करते हुए स्थानीय निकायों और पंचायतो में महिलाओं का 33% आरक्षण लागू किया जो आज के समय में मील का पत्थर साबित हो रहा है। वही विचार गोष्ठी में उपस्थित ब्रह्मा पाल,मनोज जोशी, उमेश जोशी,रशीद फारूकी,महेंद्र बेदी, कुलदीप सिंह ऐरी, एड. राजेश शर्मा, अरुण चौहान आदि ने राजीव गांधी को भारत के विकास में अग्रणीय योगदान देने वाला नेता बताया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष इंदूमान सचिव मुशर्रफ हुसैन,डॉ.दीपिका गुड़िया और संदीप सहगल सहित जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष महेंद्र लोहिया, सरित चतुर्वेदी और महेंद्र बेदी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेसी नेता जितेंद्र सरस्वती ने किया। इस अवसर पर विमल गुड़िया, निशित गुड़िया, संदीप चतुर्वेदी, सरित चतुर्वेदी,एड. इंदर सिंह,अब्दुल समद महेंद्र लोहिया, विकल्प गुड़िया, सुरेंद्र वाटला, विद्यु शेखर शर्मा, नौशाद उस्मानी, करन पाल, शाह आलम, शिवकुमार जगदीश पाल, साबिर हुसैन, अरविंद शर्मा, अकरम अली, संजीव शर्मा, मनोज अहूजा, नजमी अंसारी, सारिम सैफी, परम सिद्धू,हनीफ गुड्डू,फैजान अंसारी, अब्दुल कादिर, इरशाद सैफी, फिरोज हुसैन, आकाश कुमार, नईम सिद्दीकी अब्दुल सलीम शरद पंत हरदीप सिंह हैरी, रमेश दत्त शर्मा, वसीम राजा, राजकुमार, ऋषिपाल, अमरजीत सिंह, रामदेव शर्मा, मो. अकरम, सुभाष चंद्र, एसपी सिंह आदि उपस्थित थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
