विवाहिता ने कराया पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

काशीपुर। विवाहिता ने दहेज लोभी ससुरालयों पर 30 लाख रुपए और स्कॉर्पियो कार की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर, जान से मारने की धमकी देने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस को दी तहरीर में गिरीताल निवासी एक महिला ने बताया कि उनका विवाह 2 मई 2021 को कोटद्वार निवासी मनीष अग्रवाल से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, सास माया देवी, ससुर पवन कुमार अग्रवाल और देवर ऋषभ अग्रवाल दहेज में 30 लाख रुपये और स्कॉर्पियो कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि कई बार भूखा प्यासा रखा गया और जेवर अपने कब्जे में ले लिए गए और वापस मांगने पर टालमटोल की गई।विवाहिता का आरोप है कि वर्ष 2022 में गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। दहेज की मांग पूरी करने के लिए उसके भाई और मां ने आरोपियों के खातों में कई बार रुपये भी भेजे, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। वर्ष 2025 में मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया गया और दहेज लेकर ही वापस आने की बात कही गई। बताया कि दीपावली पर समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल गई, लेकिन 14 अप्रैल 2026 को फिर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए अगले दिन तक दहेज लाने का दबाव बनाया गया। इसके बाद उसके भाई ने कोटद्वार थाने में शिकायत की, जहां पुलिस ने विवाहिता को सुरक्षा में उसके मायके भेज दिया। पीड़िता की शिकायत पर काशीपुर पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment