गन्ना सर्वेक्षण कार्य का काशीपुर क्षेत्र में निरीक्षण, किसानों की समस्याएं सुन दिए समाधान के निर्देश

काशीपुर। गन्ना एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तराखंड के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार ने काशीपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढाकिया, जैतपुर एवं राजपुरा रानी सहित विभिन्न गांवों में चल रहे प्रथम गन्ना सर्वेक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं प्रगति का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को सर्वेक्षण प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाए और उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इस अवसर पर निलेश कुमार ने क्षेत्र के किसानों सरदार बलदेव सिंह, दिलबाग सिंह एवं सुखदेव सिंह सहित अन्य कृषकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना तथा संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और गन्ना किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान गन्ना पर्यवेक्षक अनवर सैफी, राजेश कुमार तथा क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment