काशीपुर। वीर भूमि ग्रीन्स में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने उत्तराखंड भाजपा में ईश्वर चंद्र गुप्ता को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक तथा दीपक मित्तल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको फूल मालाओं और बुके भेंट कर सम्मानित किया। वहीं सम्मानित दोनों वैश्य शिरोमणियों ने उद्योग एवं व्यापार संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समुदाय आज केवल पारंपरिक व्यवसायों तक सीमित नहीं है बल्कि ई कामर्श ,रियल स्टेट और टैक्नोलॉजी क्षेत्र में भी अग्रणी है। वैश्य समाज नये नये व्यवसायों और उद्योगों को स्थापित कर देश के लाखो लोगों को रोजगार मुहैया करा रहें हैं। परंतु राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पूरे देश में प्रयासरत है। वहीं उत्तराखंड भाजपा द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के वैश्य समाज के लोगों को विभिन्न प्रकोष्ठों में दायित्व दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान वीर भूमि ग्रीन्स स्वामी राजीव गुप्ता संजय गुप्ता जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल महामंत्री डॉ संजीव गुप्ता महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार विश्नोई अतुल गुप्ता बृजेश कुमार गुप्ता जी- के- अग्रवाल अनिल अग्रवाल मयंक गुप्ता शरद गुप्ता मोहित विश्नोई मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
