वार्ड संख्या 25, अल्ली खा दक्षिणी के रिक्त पार्षद पद पर शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग

काशीपुर। वार्ड संख्या 25, अल्ली खा दक्षिणी के रिक्त पार्षद पद पर शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर समाजसेवी आलमगीर द्वारा जिला प्रशासन एवं निर्वाचन अधिकारियों को प्रेषित प्रार्थना पत्र पर प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया गया है। नगर निगम काशीपुर द्वारा दिए गए लिखित उत्तर में अवगत कराया गया है कि वार्ड संख्या 25 अल्ली खा दक्षिणी के रिक्त पार्षद पद की सूचना कार्यालय पत्र संख्या-28 दिनांक 15 अप्रैल 2026 के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड को पूर्व में ही प्रेषित की जा चुकी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन कार्यक्रम जारी करना राज्य निर्वाचन आयोग का विषय है तथा आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के उपरांत उसके दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। समाजसेवी आलमगीर ने कहा कि स्वर्गीय शरीफ उर्फ तिवारी के निधन के बाद से वार्ड संख्या 25 लंबे समय से अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधि से वंचित है। जनप्रतिनिधि के अभाव में क्षेत्र के अनेक विकास कार्य प्रभावित हुए हैं तथा स्थानीय नागरिकों को विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड से मांग की है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड संख्या 25 अल्ली खा दक्षिणी के रिक्त पार्षद पद पर यथाशीघ्र उपचुनाव कराने हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को पुनः अपना जनप्रतिनिधि प्राप्त हो सके तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल सके। समाजसेवी आलमगीर ने कहा कि वार्ड की जनता चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है और उम्मीद करती है कि राज्य निर्वाचन आयोग शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित करेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment