लक्ष्मीपुर माइनर को कवर करने के लिए खोदी गई सड़क को समतल न करने से हो रही लोगों को परेशानी

काशीपुर। सिंचाई विभाग द्वारा लक्ष्मीपुर माइनर को कवर करने के लिए खोदी गई सड़क को अब तक समतल नहीं किया गया है। सड़क पर ईंट, रोड़ी और मिट्टी डालकर छोड़ देने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत विद्यार्थियों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।मोहल्ला कटोराताल पुलिस चौकी के पास मुख्य मार्ग पर माइनर को कवर करने के दौरान सड़क खोदी गई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से मार्ग उबड़-खाबड़ बना हुआ है। इस रास्ते से चार इंटर कॉलेज, चार धार्मिक स्थलों और कई स्कूलों में आने-जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्रएं प्रतिदिन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान यहां कई ई-रिक्शा और बाइक चालक फंस चुके हैं, जिससे दुर्घटना का ऽतरा लगातार बना हुआ है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता केशव सिंह ने बताया कि माइनर को कवर करने के बाद कुछ सड़कें नगर निगम और कुछ विभाग द्वारा ठीक कराई जानी हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के बाद मोहल्ला कटोराताल की मुख्य सड़क को समतल कराने का प्रयास किया जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment