पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में एक और स्मैक तस्कर गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान 12-42 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक बेचकर प्राप्त 4,200 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को पुलिस टीम अंसार कॉलोनी के पास बांसफोड़ान क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 12-42 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान जुनैद उर्फ कुंजा पुत्र रईस, निवासी मोहल्ला अल्ली खा, के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्रतारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे उसे न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment