काशीपुर। रात भर पड़ी मूसलाधार बारिश से नगर क्षेत्र के आवास विकास के निकट लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय के समीप सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया है। सड़क पर पेड़ का बड़ा हिस्सा पड़ा होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेड़ के ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और बिजली विभाग से तत्काल पेड़ हटाने तथा बिजली के तारों की जांच कर सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
