काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के 193 लाभार्थियों के खाते में माननीय मुख्यमंत्री से प्राप्त प्रथम किश्त को आज नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित किया गया। इस अवसर पर पांच लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चेक भेट किया गया। महापौर दीपक बाली ने सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया कि वह अपना घर तो बना रहे हैं लेकिन अपने दांए बांए भी देखें कि कोई बगैर घर के छूट न जाए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी चाहते हैं…
Category: अन्य ख़बरें
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 22–23 फरवरी को देहरादून प्रवास पर
देहरादून।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 एवं 23 फरवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।22 फरवरी को डॉ. मोहन भागवत देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस जन गोष्ठी में देहरादून सहित पूरे गढ़वाल मंडल से विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं अन्य संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे।सूत्रों के अनुसार, जन गोष्ठी के दौरान समाज, राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कौशल विकास विभाग से जुड़ी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में संचालित कौशल विकास योजनाओं के अंतर्गत अब तक हुई कार्य प्रगति तथा स्किल प्राप्त युवाओं को फॉरवर्ड लिंकेज से जोड़ने के विषय पर विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान इस तथ्य पर गहन चर्चा हुई कि राज्य में आईटीआई एवं अन्य तकनीकी संस्थानों की संख्या बढ़ने और बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवा उपलब्ध होने के बावजूद उद्योगों में उनकी अपेक्षित प्लेसमेंट एवं संतोषजनक वेतन क्यों…
महापौर ने नगर क्षेत्र की सात सड़कों का किया शिलान्यास
काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद एवं कुशल मार्गदर्शन के चलते महापौर दीपक बाली काशीपुर की जनता से किए गए अपने वायदे के अनुसार अपनी चुनावी गारंटी कि काशीपुर को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा का दिन रात मेहनत कर निर्वाह कर रहे हैं और उन्होंने अब तक क्षेत्र में सैकड़ो सड़कों का जाल बिछा दिया है। अब तो लोग खुद कहने लगे हैं कि आज तक इतना काम कभी नहीं हुआ और दीपक बाली ने जो कहा वह करके दिखा रहे हैं। उनके…
निर्माण या भवन मरम्मत के दौरान निकलने वाला मलवा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर फेंकना प्रतिबंधित
काशीपुर। नगर निगम ने शहर के समस्त भवन एवं भू-स्वामियों से अपील करते हुए निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (Construction & Demolition Waste) से निकलने वाले मलबे के निस्तारण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम कार्यालय की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में स्पष्ट कहा गया है कि निर्माण या भवन मरम्मत के दौरान निकलने वाला मलवा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर फेंकना प्रतिबंधित है।नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह के अनुसार, मलवा हटवाने के लिए निगम के दूरभाष नंबर 75514 पर सूचना देना अनिवार्य होगा।…
आमजन में सुरक्षा का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से आरएएफ एवं स्थानीय पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
काशीपुर। अपराधियों, नशा तस्करों और अराजक तत्वों पर नकेल कसने तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने एवं आमजन में सुरक्षा का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से आरएएफ एवं स्थानीय पुलिस कर्मियों ने सड़क पर उतरकर फ्लैग मार्च किया। आज आरएएफ मेरठ की 108 बटालियन की ब्रेवो कंपनी ने डिप्टी कमांडेट सतीश सागवान, इंस्पेक्टर नेमा राम के नेतृत्व में तथा स्थानीय पुलिस ने एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में एक साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च काशीपुर कोतवाली से शुरु होकर, पालिका बाजार, मेन बाजार, किला…
दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
काशीपुर। पिछले काफी लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गाली गलौज मारपीट बलवा व जान से मारने की धमकी देने के मामले में यह दो वारंटी फरार चल रहे थे जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पता चला है कि हलदुआ पीपलसाना रामनगर निवासी प्रकाश सिंह उर्फ अज्जू पुत्र विजय सिंह व वीरपुर लक्ष्मी रामनगर निवासी लक्ष्मण पुत्र जगत सिंह मारपीट गाली गलौज जान से मारने की धमकी व बलवा जैसे गंभीर मामलों में…
काशीपुर का गिरीताल बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, 31.63 करोड़ की भव्य योजना पर तेज़ी से काम
काशीपुर। शहर की पहचान और ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाला गिरीताल अब पूरी तरह नए, भव्य और आधुनिक स्वरूप में नजर आने वाला है। नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली की पहल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर सहयोग से गिरीताल के कायाकल्प की ऐतिहासिक योजना तेजी से धरातल पर उतर रही है। वर्षों बाद गिरीताल की झील में फिर से नौकायन शुरू होगा, जिससे काशीपुरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी नया आकर्षण मिलेगा और शहर एक बड़े पर्यटन हब के रूप में उभरेगा।गिरीताल के सौंदर्यीकरण के लिए…
पैसे से नहीं परंपरा से होगी शादी, ₹101 तय शगुन—उल्लंघन पर सामाजिक बहिष्कार
ग्राम बड़नु स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के मैदान में खत से जुड़े 12 गांवों के ग्रामीणों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों से जुड़े सख्त नियम-कानून तय किए गए। बैठक की अध्यक्षता खत स्याणा मंजीत सिंह तोमर ने की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खत से संबंधित सभी गांवों में होने वाले शादी-विवाह जैसे आयोजनों में अब बीयर परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि सामाजिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है…
सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर निकाली नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली
काशीपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर आज ट्रैफिक पुलिस सीपीयू और स्थानीय पुलिस ने पूरे नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया की सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा आपके जीवन का एक अहम हिस्सा है। जिसको लेकर प्रशासनिक अमले ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, वाहन चलाते समय अपने वाहन के सारे कागजात साथ रखें और नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें, जागरूकता अभियान चलाते हुए सीपीयू पुलिस और…
