देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में करीब 4000 एकड़ औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराएगी। उद्योग विभाग ने प्रदेश की 96,410 MSME इकाइयों को उत्पादन और निर्यात से जोड़ने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत नई इकाइयों को भूमि आवंटन, आधारभूत सुविधाएं, वित्तीय सहायता और आवश्यक अनुमतियां समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार ने अगले दो वर्षों में एक लाख नए रोजगार सृजित करने और 50 हजार करोड़ रुपये के…
Category: अन्य ख़बरें
सूर्या फाउंडेशन ने किसानों की आय बढ़ाने को लेकर विशेष बागवानी विस्तार कार्यक्रम चलाया
काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन नेकिसानों की आय बढ़ाने और नवाचार के साथ-साथ बागवानी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष बागवानी विस्तार कार्यक्रम चलाया है। इस पहल के तहत क्षेत्र के 9 किसानों को बागवानी गतिविधियों से जोड़ा गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के खेतों में पपीता, नींबू, अमरूद और केला सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण कराया जा रहा है।सूर्या फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास से प्रेरित होकर क्षेत्र के तीन अन्य किसानों ने भी अपने स्तर पर फलदार पौधे लगाए हैं जो क्षेत्र में बागवानी के प्रति बढ़ती…
अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर एक बार फिर चलाया पुलिस ने सत्यापन अभियान
काशीपुर। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर नकेल कसने को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काशीपुर पुलिस ने कटोराताल और बांसफोड़ान चौकी क्षेत्रें में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों का गहन सत्यापन किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्रधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान में बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रऽने वाले चार मकान मालिकों के खिलाफ उत्तराखड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत 10-10 हजार रुपये के चालान…
सीएम धामी ने 227 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए लगभग 227 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन स्वीकृतियों में सबसे बड़ा हिस्सा कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में गंगा तट पर घाटों और आस्था पथ के निर्माण के लिए मंजूर किया गया है।मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निकायों एवं उपक्रमों के सिविल तथा पारिवारिक पेंशनरों को भी राहत देते हुए एक जनवरी 2026 से महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।स्वीकृत…
उत्तराखंड की 10 सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमला, मालवेयर अटैक के बाद कई घंटे सेवाएं रहीं प्रभावित
देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को सीएम रिलीफ फंड समेत 10 सरकारी विभागों की वेबसाइटें साइबर हमले की चपेट में आ गईं। मालवेयर अटैक का पता चलते ही संबंधित वेबसाइटों को एहतियातन बंद करना पड़ा। सूचना मिलते ही आईटीडीए (ITDA) की साइबर सुरक्षा टीम सक्रिय हुई और कई घंटे की मशक्कत के बाद बैकअप के माध्यम से अधिकांश वेबसाइटों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट पूरी तरह सुचारू नहीं हो सकी थी।जानकारी के अनुसार, शनिवार को अचानक हुए मालवेयर अटैक के…
रामगढ़ में युवतियों से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने दो युवकों के चेहरे पर कालिख पोती, पुलिस ने लिया हिरासत में
नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सतोली में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब काम की तलाश में पहुंचे कुछ मजदूरों पर क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों और युवतियों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उनके चेहरे पर कालिख पोतने के साथ बिच्छू (बिच्छू बूटी) लगा दी।जानकारी के अनुसार, मजदूरों का एक समूह काम की तलाश में गांव पहुंचा था। आरोप है कि उनमें से कुछ युवकों ने स्थानीय युवतियों के साथ छेड़छाड़ की।…
शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामला: पति और ननद गिरफ्तार, दहेज हत्या के आरोप में पुलिस की कार्रवाई
देहरादून। शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में डोईवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के आरोप में पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को हर्रावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।जानकारी के अनुसार, श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट निवासी सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। सौरभ सचिवालय में निजी सचिव के पद…
हरिद्वार में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू हुए सीएम धामी, बोले- Gen-Z विकसित भारत के स्वर्णिम भविष्य की कर्णधार
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में युवाओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के अनुभव, आकांक्षाओं और सरकार से उनकी अपेक्षाओं को जाना। कार्यक्रम के दौरान एक छोटी बच्ची ने मंच पर मुख्यमंत्री के समक्ष “मोदी है तो मुमकिन है” गीत प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया।बच्ची द्वारा प्रस्तुत गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी प्रशंसा की गई। गीत के बोल थे— “मोदी है तो मुमकिन…
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. बिशन सिंह कापड़ी को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना
खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हनुमान गली स्थित श्री पूरन सिंह कापड़ी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की।मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते…
बार सचिव समेत अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर बार में की आम सभा आयोजित
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट यशवंत सिंह चौहान एवं अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर बार परिसर में आम सभा आयोजित की। सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने की। सभा में वक्ताओं ने एफआईआर को षडड्ढंत्र के तहत दर्ज की गई झूठी कार्रवाई बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उनके साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है, जबकि अधिवक्ता हमेशा कानून व्यवस्था और न्यायिक…
