रामगढ़ में युवतियों से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने दो युवकों के चेहरे पर कालिख पोती, पुलिस ने लिया हिरासत में

नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सतोली में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब काम की तलाश में पहुंचे कुछ मजदूरों पर क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों और युवतियों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उनके चेहरे पर कालिख पोतने के साथ बिच्छू (बिच्छू बूटी) लगा दी।जानकारी के अनुसार, मजदूरों का एक समूह काम की तलाश में गांव पहुंचा था। आरोप है कि उनमें से कुछ युवकों ने स्थानीय युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों युवकों ने मारपीट की कोशिश की, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए।नाराज ग्रामीणों और युवतियों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद उनके चेहरे पर कालिख पोती गई और बिच्छू बूटी भी लगाई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सूचना मिलने पर भवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। भवाली कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि पांच से दस मजदूर काम की तलाश में क्षेत्र में आए थे, जिनमें से कुछ लोगों पर युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप है।उन्होंने बताया कि विरोध के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल ने कहा कि तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment