अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर एक बार फिर चलाया पुलिस ने सत्यापन अभियान

काशीपुर। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर नकेल कसने को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काशीपुर पुलिस ने कटोराताल और बांसफोड़ान चौकी क्षेत्रें में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों का गहन सत्यापन किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्रधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान में बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रऽने वाले चार मकान मालिकों के खिलाफ उत्तराखड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। इसके अलावा आठ अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेऽी करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी किरायेदार, घरेलू सहायक, कर्मचारी अथवा बाहरी व्यक्ति को रऽने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही बिना सत्यापन किसी को भी अपने मकान, दुकान या प्रतिष्ठान में न रखे तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें। पुलिस का कहना है कि आमजन की सतर्कता और सहयोग से ही अपराध मुक्त एवं सुरक्षित काशीपुर का निर्माण संभव है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment