सूर्या फाउंडेशन ने किसानों की आय बढ़ाने को लेकर विशेष बागवानी विस्तार कार्यक्रम चलाया

काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन नेकिसानों की आय बढ़ाने और नवाचार के साथ-साथ बागवानी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष बागवानी विस्तार कार्यक्रम चलाया है। इस पहल के तहत क्षेत्र के 9 किसानों को बागवानी गतिविधियों से जोड़ा गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के खेतों में पपीता, नींबू, अमरूद और केला सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण कराया जा रहा है।सूर्या फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास से प्रेरित होकर क्षेत्र के तीन अन्य किसानों ने भी अपने स्तर पर फलदार पौधे लगाए हैं जो क्षेत्र में बागवानी के प्रति बढ़ती जागरूकता और किसानों के उत्साह को दर्शाता है।कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान किसान गोविंद लाल ने पपीता की खेती लगाने से पहले अपने खेत में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और खेत का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांधीनगर के ग्राम प्रधान जितेश टम्टा, सूर्या फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख हिमांशु, एग्रोनॉमिस्ट राहुल, कृषि प्रमुख सुनील कुमार एवं गांव के अन्य गणमान्य नागरिक व किसान उपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिनिधियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्या फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की कृषि लागत को कम करना और उनकी आय में निरंतर वृद्धि करना है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment