काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन नेकिसानों की आय बढ़ाने और नवाचार के साथ-साथ बागवानी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष बागवानी विस्तार कार्यक्रम चलाया है। इस पहल के तहत क्षेत्र के 9 किसानों को बागवानी गतिविधियों से जोड़ा गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के खेतों में पपीता, नींबू, अमरूद और केला सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण कराया जा रहा है।सूर्या फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास से प्रेरित होकर क्षेत्र के तीन अन्य किसानों ने भी अपने स्तर पर फलदार पौधे लगाए हैं जो क्षेत्र में बागवानी के प्रति बढ़ती…
Day: August 2, 2026
अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर एक बार फिर चलाया पुलिस ने सत्यापन अभियान
काशीपुर। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर नकेल कसने को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काशीपुर पुलिस ने कटोराताल और बांसफोड़ान चौकी क्षेत्रें में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों का गहन सत्यापन किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्रधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान में बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रऽने वाले चार मकान मालिकों के खिलाफ उत्तराखड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत 10-10 हजार रुपये के चालान…
कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में देहरादून की उन्नति शर्मा ने जीता कांस्य पदक, उत्तराखंड का बढ़ाया मान
देहरादून। उत्तराखंड की बेटी उन्नति शर्मा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।उन्नति शर्मा की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड, विशेषकर देहरादून में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने भी उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण…
सीएम धामी ने 227 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए लगभग 227 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन स्वीकृतियों में सबसे बड़ा हिस्सा कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में गंगा तट पर घाटों और आस्था पथ के निर्माण के लिए मंजूर किया गया है।मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निकायों एवं उपक्रमों के सिविल तथा पारिवारिक पेंशनरों को भी राहत देते हुए एक जनवरी 2026 से महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।स्वीकृत…
उत्तराखंड की 10 सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमला, मालवेयर अटैक के बाद कई घंटे सेवाएं रहीं प्रभावित
देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को सीएम रिलीफ फंड समेत 10 सरकारी विभागों की वेबसाइटें साइबर हमले की चपेट में आ गईं। मालवेयर अटैक का पता चलते ही संबंधित वेबसाइटों को एहतियातन बंद करना पड़ा। सूचना मिलते ही आईटीडीए (ITDA) की साइबर सुरक्षा टीम सक्रिय हुई और कई घंटे की मशक्कत के बाद बैकअप के माध्यम से अधिकांश वेबसाइटों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट पूरी तरह सुचारू नहीं हो सकी थी।जानकारी के अनुसार, शनिवार को अचानक हुए मालवेयर अटैक के…
