काशीपुर।विद्यालय परिसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।ध्वजारोहण कार्यक्रम मुख्य अतिथि उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री लक्ष्मी प्रसाद गहतोड़ी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ. प्रकाश पंत एवं डॉ. सोमा पंत उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कक्षा 3 की छात्रा हर्षिता ने देशभक्ति गीत पर…
Category: अन्य ख़बरें
77वां गणतंत्र दिवस: देहरादून में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण
देहरादून।आज देश भर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया, वहीं मुख्यमंत्री आवास में भी इस पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गणतंत्र…
77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ
देहरादून।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान देश की आत्मा है, जो हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार संविधान की भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास…
गणतंत्र दिवस पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता की शपथ ली
काशीपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ध्वजरोहण कर देश की एकता और अखंडता की शपथ ली । स्थानीय मोहल्ला काजीबाग स्थित झंडा चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजरोहण कर भारत के संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में एकता ही उसकी मजबूती है। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय चतुर्वेदी, एड.हरीश कुमार सिंह, इंदर सिंह एडवोकेट, त्रिलोक सिंह अधिकारी एवं मंसूर अली मंसूरी ने उपस्थित…
27 जनवरी को बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, काशीपुर में केनरा बैंक के बाहर प्रदर्शन
काशीपुर। सरकार और बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच हुई वार्ता का कोई ठोस परिणाम न निकलने पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने 27 जनवरी 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। जिला उधम सिंह नगर इकाई के जिला मंत्री स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने बताया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए काशीपुर क्षेत्र के सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी 27 जनवरी को सुबह 11 बजे केनरा बैंक की मुख्य शाखा, बाजपुर रोड…
पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, छह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 66 सड़कें बंद
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, जबकि 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना अधिक है। वहीं प्रदेश के मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के…
अनमोल फाउंडेशन से दिव्यांग बालक लापता, तलाश जारी
काशीपुर। काशीपुर स्थित अनमोल फाउंडेशन से एक दिव्यांग बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दास महतो नामक बालक, जो बोलने और सुनने में असमर्थ है, दिनांक 24 जनवरी 2026 की सुबह अनमोल फाउंडेशन से कहीं चला गया और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में कोतवाली काशीपुर में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा बालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ-साथ संभावित स्थानों…
दून चिंतन शिविर में सीएम धामी सख्त, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—आदेशों के अक्षरशः पालन के निर्देश
देहरादून। सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित दून चिंतन शिविर के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनसेवा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और निर्णयों का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी आदेशों और निर्देशों का अक्षरशः पालन…
803 गांवों का इंतजार खत्म करने की तैयारी, पंचायत भवनों के लिए बजट होगा दोगुना
देहरादून। उत्तराखंड में ग्राम पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। पंचायत भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया गया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की 1300 से अधिक ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। पंचायती…
‘मन की बात’ में शामिल हुए सीएम धामी, UCC को बताया उत्तराखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड की दून लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने को उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 27 जनवरी का दिन राज्य के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता का प्रावधान किया था, लेकिन…
