काशीपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जरायम की दुनिया में करीब 30 साल से सक्रिय एक लाख के इनामी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा को काशीपुर की आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि, चेती मेला मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने कॉलर की निशानदेही पर पुरानी चौकी चौती के पास स्थित ऽंडहर के निकट घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना…
Category: अन्य ख़बरें
श्रीराम के सहारे सत्ता में आई भाजपा आज चढ़ावा लूटने को तैयार : अलका पाल
काशीपुर।अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी एवं बाबा केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में सोने की चोरी व चढ़ावे में भाजपा और आरएसएस के नेताओं के द्वारा हेरा फेरी के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उपवास रख गांधीवादी तरीके से विरोध व्यक्त किया । स्थानीय गिरीताल मंदिर परिसर क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आरएसएस और भाजपा के नेताओं के द्वारा अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर सहित…
सांसद अजय भट्ट ने विकास योजनाओं की समीक्षा में दिखाई सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार
रुद्रपुर। सांसद अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान ईएसआईसी चिकित्सालय में मरीजों के प्रति डॉक्टरों की कथित लापरवाही पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी…
रिज़वान अहसन बने राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के राष्ट्रीय सलाहकार
काशीपुर। वरिष्ठ समाजसेवी रिज़वान अहसन को राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किए जाने पर राज्य निर्माण आंदोलनकारियों में हर्ष की लहर है। राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहम्मद उस्मान एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री ज़ुबैर सिद्दीकी द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में श्री रिज़वान अहसन के सामाजिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और मानव अधिकारों के क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस नियुक्ति पर राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति उत्तराखंड ने श्री रिज़वान अहसन को हार्दिक शुभकामनाएं…
नगर निगम सभागार में महान देशभक्त डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती धूमधाम से मनाई
काशीपुर। नगर निगम सभागार में आज महान देशभक्त डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक शानदार छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रहे। श्री भट्ट ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे राष्ट्रभक्त थे और आजादी के बाद देश को एकजुट रखने में जो भूमिका पंडित जवाहरलाल नेहरू तक नहीं निभा पाए उस भूमिका को डॉक्टर मुखर्जी ने निभाया और आज अगर कश्मीर और पश्चिम बंगाल भारत का अंग है तो…
अमृत योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दावे सवालों के घेरे में
काशीपुर। नगर क्षेत्र में अमृत योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दावे पाइप लाइन लीकेज के कारण सवालों के घेरे में हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, जबकि पेयजल सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है।मानपुर रोड स्थित श्री नागनाथ मंदिर के पास पिछले तीन महीने से पाइप लाइन में रिसाव बना हुआ है। वहीं आदर्श नगर में भी करीब पखवाड़े से पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे गड्ढा बन गया है…
अमृत योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दावे सवालों के घेरे में
काशीपुर। नगर क्षेत्र में अमृत योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दावे पाइप लाइन लीकेज के कारण सवालों के घेरे में हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, जबकि पेयजल सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है।मानपुर रोड स्थित श्री नागनाथ मंदिर के पास पिछले तीन महीने से पाइप लाइन में रिसाव बना हुआ है। वहीं आदर्श नगर में भी करीब पखवाड़े से पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे गड्ढा बन गया है…
महापौर दीपक बाली ने धामी सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल को जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक बताया
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के पांच वर्षों के कार्यकाल को सुशासन, विकास और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनसे उत्तराखंड की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है। महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का कार्यकाल केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और…
चंपावत में 60 करोड़ की शारदा तटबंध परियोजना का शुभारंभ, सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से शारदा तटबंध निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि चंपावत और टनकपुर में हो रहे तेज विकास कार्यों से कुछ लोगों की नींद उड़ गई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक सत्ता का लाभ उठाया, उन्होंने विकास के बजाय अपनी जेबें भरने का काम किया। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता को भुला दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा…
तहसील प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में आठ बाढ़ चौकियां स्थापित की
काशीपुर। इस बरसाती मौसम में बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में आठ बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। ये चौकियां 30 जून से अगले आदेशों तक 24 घंटे संचालित रहेंगी। प्रत्येक चौकी से प्रतिदिन की स्थिति रिपोर्ट तहसील काशीपुर में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को भेजी जाएगी।तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि ढेला नदी, कोसी नदी और अर्जुन नाले के किनारे बसे गांवों में वर्षा के दौरान बाढ़ का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए राजस्व विभाग, पुलिस, पशुपालन विभाग,…
