काशीपुर। वर्षों पुराना इंतजारकाशीपुर और रामनगर क्षेत्र के लाखों लोगों का आखिरकार खत्म होने जा रहा है। आगामी 18 जुलाई से रामनगर– देहरादून एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। इस बहुप्रतीक्षित रेल सेवा की जानकारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से साझा की। ट्रेन के संचालन की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है, क्योंकि इससे देहरादून की यात्रा पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। सांसद अनिल बलूनी ने अपने संदेश में कहा कि रामनगर और…
Category: अन्य ख़बरें
नगर के ओवर ब्रिज के नीचे बन सकता है जल्द अंडरपास
काशीपुर। नगर के एमपी चौक स्थित रेलवे ओवरब्रिज आरओबी के पास लंबे समय से प्रस्तावित अंडरपास निर्माण की उम्मीद एक बार फिर जगी है। वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर प्रशासन अब सक्रिय नजर आ रहा है। भूमि संबंधी अड़चनों को दूर करने के लिए इसी सप्ताह रेलवे अधिकारियों और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें भूमि उपलब्धता और अभिलेखो से जुड़ी समस्याओं का समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में नगर के एमपी चौक रोड और बाजपुर रोड को जोड़ने…
बरसात और गर्मी को देखते नगर क्षेत्र में कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा ने बनवाया यात्री शेड
काशीपुर। कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की ओर से वर्ष 2025-26 के सेवा कार्यों के अंतर्गत सहोता अस्पताल के सामने बरसात और भीषण गर्मी के चलते आमजन की सुविधा के लिए करीब तीन लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया गया। आज महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर यात्री शेड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने महिला शाखा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों…
चोरी की घटना का विधायक ने लिया परिजनों से संज्ञान
काशीपुर। नगर की वैशाली कॉलोनी, निवासी मुनेश कुमार के आवास पर पहुंचकर हाल ही में हुई चोरी की घटना के संबंध में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। विधायक चीमा ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामले का शीघ्र एवं निष्पक्ष खुलासा करने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्रतारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन से कहा…
अब WhatsApp से भी बुक होंगे रोडवेज बस के टिकट, यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही यात्रियों के लिए एक नई डिजिटल सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब रोडवेज बसों के टिकट व्हाट्सएप के माध्यम से भी बुक किए जा सकेंगे, जिससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए काउंटर या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मेट्रो सेवाओं की तर्ज पर शुरू की जा रही इस व्यवस्था का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक बनाना है। परिवहन निगम इस योजना को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सहयोग से विकसित कर रहा है।वर्तमान…
बिंदुखत्ता, बापूग्राम और बग्गा-54 के नियमितीकरण की दिशा में बड़ा कदम, कैबिनेट ने दिए कार्रवाई के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वर्षों से वन भूमि पर बसे हजारों परिवारों को बड़ी राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य कैबिनेट ने देहरादून के बापूग्राम, नैनीताल के बिंदुखत्ता और ऊधम सिंह नगर के बग्गा-54 क्षेत्र के नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन तीनों क्षेत्रों में करीब 4,730 हेक्टेयर वन भूमि पर बड़ी संख्या में लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं और लंबे समय से इन्हें राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की जा…
राज्य के विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री ने करीब ₹28 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में आधारभूत ढांचे, धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क और जनसुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से करीब 28 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों में मंदिरों के विकास, सड़क एवं पुल निर्माण, पुलिस आवास और छठ पूजा स्थल जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र…
किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पांच वर्ष की सजा
काशीपुर। अदालत ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 30 हजार रुपये का प्रतिकर भी डाला है। इसमें से 25 हजार रुपये पीड़िता के बैंक ऽाते में जमा कराए जाएंगे।थाना आईटीआई में 31 अगस्त 2022 को जय सिंह के खिलाफ किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 354 व 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट पेश की। द्वितीय एडीजे/फास्ट…
सड़क हादसे में अभिषेक यादव की हुई मौत के मामले में विधायक ने परिवार को दी सांत्वना
काशीपुर। डंपर की चपेट में आने से काशीपुर निवासी अभिषेक यादव की हुई मृत्यु पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार को विधायक चीमा शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि अभिषेक यादव का असमय निधन अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने…
ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति, काशीपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में पदाधिकारियों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।महापौर ने समिति के अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा, महामंत्री पंकज शर्मा एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार शर्मा को शपथ दिलाई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। हितेश कुमार शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, महेश चंद शर्मा एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार शर्मा और अरुण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, दीपेश कौशिक…
