सड़क हादसे में अभिषेक यादव की हुई मौत के मामले में विधायक ने परिवार को दी सांत्वना

काशीपुर। डंपर की चपेट में आने से काशीपुर निवासी अभिषेक यादव की हुई मृत्यु पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार को विधायक चीमा शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि अभिषेक यादव का असमय निधन अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज और क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है तथा हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment