काशीपुर। बार एसोसिएशन के तत्वाधान में सिख धर्म के गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर एसडीएम कोर्ट के सामने छबील लगाकर शरबत वितरित किया। आयोजन में सरदार कश्मीर सिंह एडवोकेट ने अरदास पढ़ी। इस मौके पर बोलते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी को लाहौर में शहीद किया गया, वह मानवता और शांति के पुजारी थे। संचालन कर रहे बार एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि छबील प्रसाद मानव एकता को पुनः जीवित करने का माध्यम है। इस मौके पर सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेऽर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्र, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित आनंद रस्तोगी, संदीप सहगल, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी, सैयद आसिफ अली, अंकित त्यागी, अनूप विश्नोई, पंकज कश्यप, सुरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह, राम कुंवर चौहान, अब्दुल सलीम, विवेक मिश्रा, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
