काशीपुर। शहर के महाराणा प्रताप चौक पर आज दिन निकलते ही उस समय अफरा-तफरी मच गई जब साइकिल मरम्मत और फल की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से आवास विकास निवासी अनिल शर्मा की साइकिल मरम्मत की दुकानों तथा शहजाद हुसैन की फल की दुकान में भारी नुकसान हो गया। अनिल शर्मा की दोनों दुकाने तो पूरी तरह से खत्म हो गई। घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर के मेयर दीपक बाली मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। मेयर ने दुकानदारों…
Category: अन्य ख़बरें
उत्तराखंड सरकार से कांग्रेसियों ने की अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग
काशीपुर। नगर के महाराणा प्रताप चौक के निकट भीषण अग्निकांड से पीड़ित दुकानदारों को महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की। आज सुबह महाराणा प्रताप चौक पर खोखा व्यापारी शहजाद और अनिल शर्मा के प्रतिष्ठान पर भीषण अग्निकांड की सूचना पर पहुंची महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों के बीच अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों के लिए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से वार्ता कर पीड़ित पक्ष को उचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की। अग्निकांड से…
सैनिक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली
काशीपुर। हेमपुर में पूर्व सैनिकों की एक रैली का आयोजन किया गया। रैली सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं की समस्याओं के समाधान तथा सैनिक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई। रैली में स्टाल लगाकर शिकायतों का निवारण और सहायता प्रदान की गई जिसमें पेंशन शिकायत निवारण, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के अभिलेख कार्यालय के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करके उनकी शिकायतों के निवारण में सहायता…
सीवरेज व्यवस्था समुचित देखरेख के अभाव में लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी: गौतम
काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि काशीपुर की सीवरेज व्यवस्था समुचित देखरेख के अभाव में लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सड़क निर्माण के दौरान सीवरेज चैंबर्स बंद कर दिया जाना भी परेशानी बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने शहरी क्षेत्र के मौहल्ला ओझान, खत्रियान, कानूनगोयान और खालसा समेत लगभग हर गली-मोहल्ले में सीवरेज चैंबरों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहना आम बात है। इससे जहां हवा में बदबू फैल रही है, वहीं लोगों का पैदल…
गैस की कालाबाजारी और कृत्रिम किल्लत को लेकर एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी । क्षेत्र में एल.पी.जी. गैस की कालाबाजारी और कृत्रिम किल्लत को लेकर आज उत्तराखण्ड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष डॉ. हरीश पाल तथा स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक अध्यक्ष सुशील भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एस.पी. सिटी हल्द्वानी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. हरीश पाल ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा एल.पी.जी. गैस सिलेंडरों का अवैध भण्डारण कर बाजार में कृत्रिम संकट पैदा किया जा रहा है। इसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों…
घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर साइबर ठग हुए सक्रिय, यह कभी भी बना सकते हैं आपको निशान सतर्क रहें
काशीपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच साइबर ठग अब सक्रिय हो गए हैं। गैस की कमी की आशंका से लोग जल्दबाजी में सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं और इसी घबराहट का फायदा उठाकर ठग इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बनाने कि फिराक में लग गए हैं।यहां बता दे की एलपीजी बुकिंग से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर सर्च करने वाले लोगों को साइबर अपराधी खास तौर पर टारगेट कर रहे हैं। इसके लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप…
मीडिया कर्मियों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार और विभाग प्रतिबद्ध
हल्द्वानी। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने स्पष्ट कहा है कि मीडिया कर्मियों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार और विभाग प्रतिबद्ध है। मान्यता नवीनीकरण मामले में आ रही दिक्कतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है। मृतक आश्रित परिवारों के आर्थिक सहायता देने के मामले में विभाग के सामने आए सभी प्रकरणों का समाधान किया गया है। कहा कि पत्रकार कल्याण कोष में यदि किसी पत्रकार को सहायता नहीं मिल पा रही है तो उसे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता का प्रयास…
आईजीएल कंपनी के संस्थापक की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन
काशीपुर। क्षेत्र की आईजीएल फैक्ट्री अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां दायित्व को निभाने के लिए हमेशा से आगे रही है। इसी क्रम में आईजीएल के संस्थापक स्वर्गीय श्री एमएल भरतिया जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन आईजीएल स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वपन किशोर, द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 10 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, इस बार 270 लोगों का रक्तदान एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय काशीपुर…
जिले के कप्तान ने एएसपी कार्यालय में कोतवाली के समस्त विवेचकों का ओआर लिया
काशीपुर। जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा त्रुटि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाने चेतावनी दी है। एसएसपी अजय गणपति ने एएसपी कार्यालय में कोतवाली काशीपुर के समस्त विवेचकों का ओआर लिया। इस दौरान उनके द्वारा विवेचकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, विवेचना की प्रगति, अभियुक्तों की गिरफ्रतारी, साक्ष्य संकलन तथा न्यायालय में प्रेषित की जाने वाली चार्जशीटों की स्थिति की जानकारी ली। एसएसपी ने सभी विवेचकों…
स्टोन क्रशर स्वामियों द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस को एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को स्टोन क्रशर स्वामियों द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस को एसएसपी अजय गणपति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी स्वप्न किशोर ने बताया कि बीते 7 से 9 फरवरी के बीच हुए सड़क हादसों में तीन लोगों को मौत हो गई थी। पुलिस व स्टोन क्रशर संचालकों की बैठक में स्कूली बच्चों के आने-जाने के समय नो एंट्री लागू की गई। जिसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बताया क्रशर संचालकों ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दिलाने के उद्देश्य से एक…
