नगर निगम में महापौर और नगर आयुक्त ने आयोजित बैठक में यूजर चार्ज कलेक्शन की समीक्षा की

काशीपुर। महापौर दीपक बाली और मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने आज यहां नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में यूजर चार्ज कलेक्शन की समीक्षा की और नगर की जनता का आहवान किया कि वह शहर की बेहतरीन सफाई व्यवस्था के लिए यूजर चार्ज समय पर जमा करें। महापौर ने कहा कि आने वाले दो माह में शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसी व्यवस्थाएं की जाएगी जो इंदौर और भोपाल में भी नहीं है।बैठक में कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा द्वारा सुझाव रखे गए की यूजर…

500 मीटर लंबी सड़क की स्वीकृति होने पर ग्राम वासियों ने जताया विधायक का आभार

काशीपुर। काशीपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलरिया में ‘राज्य योजना’ के अंतर्गत 63-33 लाख की लागत से बनने वाली 500 मीटर लंबी सड़क की स्वीकृति प्राप्त होने पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा आभार रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। यह सड़क न केवल हमारे गांव की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि आने-जाने में होने वाली असुविधाओं को भी दूर करेगी। इस सौगात के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज एवं क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर…

उदयराज कालेज के एनएसएस शाखा के चल रहे शिविर के दूसरे दिन आयोजित काव्य गोष्ठी का श्रोताओं ने उठाया आंनद

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज की राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय में एनएस एस शाखा इकाई के तत्वावधान में चल रहे शिविर के दूसरे दिन आयोजित काव्य गोष्ठी का स्वयं सेवकों समेत श्रोताओं ने वीर, हास्य तथा व्यंग्यात्मक कविताओं का श्रवण कर आंनद उठाया। इससे पूर्व काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू तथा उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया । काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवियत्री प्राची तिवारी ने मां शारदे की पंक्तियों के साथ किया। काव्य गोष्ठी के…

नए साल पर सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 101 चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त

देहरादून। नव वर्ष के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने 30 दिसंबर से एक जनवरी तक प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 101 चालकों को पकड़ा गया, जिनके ड्राइविंग लाइसेंस अब निरस्त किए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक 49 मामले हरिद्वार जिले से सामने आए हैं।नए साल पर होने वाले आयोजनों और बढ़ती आवाजाही को देखते हुए विभाग ने सुरक्षित यातायात को प्राथमिकता दी थी। अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब के नशे में वाहन चलाने से होने वाली…

प्रदेश की अदालतों में बदलेगा कामकाज का तरीका, अब फाइलों की जगह डिजिटल रिकॉर्ड देख सकेंगे वादी-अधिवक्ता

प्रदेश के न्यायालयों में जल्द ही केस की मोटी-मोटी फाइलें अतीत की बात हो जाएंगी। आने वाले समय में न्यायालयों में कागजी फाइलों की जगह डिजिटल फाइलें देखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है और प्रदेशभर के न्यायालय परिसरों में कुल 22 कियोस्क मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिनके माध्यम से न्यायिक अभिलेखों का ई-निरीक्षण किया जा सकेगा।वर्तमान व्यवस्था में न्यायालयों में केस से जुड़ी फाइलों को देखना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। हर तारीख पर रिकॉर्ड रूम से…

2026 में होगा हिमालयीय महाकुंभ, 280 किमी की श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां तेज

वर्ष 2026 में आस्था और परंपरा का विशाल संगम मानी जाने वाली श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा (हिमालयीय महाकुंभ) का आयोजन किया जाएगा। यह ऐतिहासिक यात्रा लगभग 280 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करेगी और करीब 20 दिनों तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ेगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा में सैकड़ों देवी-देवताओं की डोली और छंतोलियां श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी, जो इस आयोजन को और भी दिव्य बना देंगी।श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा का कार्यक्रम बसंत पंचमी के अवसर पर 23 जनवरी को जारी किया जाएगा।…

नए साल पर दृष्टि धामी ने फैंस को दिया खास तोहफा, पहली बार बेटी लीला का चेहरा किया रिवील

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दृष्टि धामी ने नए साल 2026 की शुरुआत एक बेहद खास अंदाज में की। 1 जनवरी को दृष्टि ने अपनी बेटी लीला के चेहरे को पहली बार सार्वजनिक करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने लीला की प्यारी झलक साझा कर न सिर्फ अपने चाहने वालों को भावुक कर दिया, बल्कि बेटी के जरिए नए साल की शुभकामनाएं भी दीं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में लीला की मासूम मुस्कान और क्यूट अंदाज ने सभी का दिल जीत…

ट्यूलिप उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, सीएम धामी ने व्यावसायिक खेती की कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ट्यूलिप पुष्प के व्यावसायिक उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु पुष्प उत्पादन के लिए अनुकूल है और ट्यूलिप जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों से किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। इस दिशा में उद्यान विभाग को नवाचार और वैज्ञानिक पद्धतियों के साथ आगे बढ़ना होगा।शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित उद्यान में ट्यूलिप बल्ब रोपण कर इस अभियान की औपचारिक…

ग्राम करनपुर में सात दिवसीय खेल महोत्सव का विधिवत समापन

काशीपुर। ग्राम करनपुर में सात दिवसीय सूर्या फाउंडेशन द्वारा ग्राम गौरव खेल महोत्सव का समापन कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नरेंद्र, सह विभाग प्रचारक (नैनीताल विभाग) चरणजीत सिंह (जिला पंचायत सदस्य काशीपुर), कामेश्वर दलाई (सूर्या फाउंडेशन ट्रस्टी), संजीव कुमार (वरिष्ठ महाप्रबंधक सूर्या रोशनी काशीपुर), डॉ- प्रशांत (एडवोकेट हाई कोर्ट), रवि साहनी (प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर करनपुर), हरिओम सुधा (ग्राम प्रधान करनपुर), विनोद फौजी (ग्राम प्रधान टीला), हिमांशु (क्षेत्र प्रमुऽ सूर्या फाउंडेशन), भरत साह (सूर्या फाउंडेशन) कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस खेल महोत्सव के अंतर्गत 50 मीटर दौड़, 200 मीटर…

सूचना अधिकार की जानकारी अब कैलेंडर के माध्यम से आम जनता को मिल सकेगी/नदीम

काशीपुर। सूचना अधिकार की नवीन जानकारी अब कैलेंडर के माध्यम से आम जनता को मिल सकेगी। इसके लिये सूचना अधिकार विशेषज्ञ नदीम उद्दीन एडवोकेट द्वारा एक कैलेंडर प्रकाशित कराया गया है। जिसमें 2026 के कैलेंडर के साथ उत्तराखड सरकार के राजपत्रित व निबंधित अवकाशों की सूची को भी दर्शाया गया है।सूचना अधिकार की सामान्य जानकारी देने वाले श्री नदीम द्वारा प्रकाशित कैलेंडर मेें सूचना का मतलब, सूचना अधिकार का मतलब, सूचना अधिकार के दायरे में शामिल प्राधिकारी, सूचना लेने की प्रक्रिया, सूचना हेतु अतिरिक्त शुल्क, सूचना देने की अवधि, प्रथम…