मां बाल सुंदरी देवी का डोला धूम धड़ाके के साथ नगर मंदिर से चैती मंदिर पहुंचा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

काशीपुर। चैत्र मास में लगने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेले में शुमार चैती मेले में आज तड़के मां बाल सुंदरी देवी का डोला गाजे-बाजे और धूम धड़ाके तथा ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए श्रद्धालुओं की भक्ति के बीच पुलिस की कड़ी सुरक्षा में नगर मंदिर से चलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ चैती मंदिर पहुंचा। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। बता दें कि मां बाल सुंदरी देवी का डोला पूर्व की भांति धूमधाम के साथ नगर…

चार धाम यात्रा 2026 के लिए 10 लाख से अधिक पंजीकरण, तैयारियों पर सरकार सख्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2026 की चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृहों में 5 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है, जो यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं के बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 की यात्रा प्राकृतिक आपदाओं के कारण डेढ़ महीने से अधिक समय तक बाधित रही…

धामी कैबिनेट की पहली बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर, कई अहम फैसले मंजूर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह धामी कैबिनेट की पहली अहम बैठक मानी जा रही है। बैठक की शुरुआत में नए मंत्रियों का स्वागत किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभकामना संदेश के लिए आभार व्यक्त किया गया। मंत्रिमंडल ने संदेश को प्रेरणादायक बताते हुए राज्य के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री ने वैश्विक संकट के…

भाजपा का कार्यकाल झूठ का पुलिंदा-अलका पाल

काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा के 4 साल के कार्यकाल को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय प्रबंधन पर सरकार पूरी तरह नाकाम है और जवाब देही से बचने का काम कर रही हैं। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पलायन की समस्या पर नीति ना बनाना इसकी नाकामी है। प्रदेश में बेरोजगारी के कारण युवा पलायन को मजबूर है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल स्थिति में है।प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है।…

सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज किया

काशीपुर। नगर क्षेत्र में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आज शहर के विभिन्न बाजारों और मुख्य मार्गों पर ठेला-फड़ और दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।जारी नोटिस में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के निर्देशों तथा जिला प्रशासन के आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं और जाम की समस्या पर चिंता जताई गई थी, जिसके बाद यह कदम उठाया…

खोए मोबाईल बरामद कर काशीपुर पुलिस ने लोगों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

काशीपुर। काशीपुर पुलिस की तत्परता के चलते कुछ दिन पूर्व लोगों के गुम हुए मोबाइल को बरामद कर पुलिस के द्वारा उन्हें वापस किया गया जिससे मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। पुलिस की इस कार्य प्रणाली से लोगों ने पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की है। यहां बता दे की काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत मोबाईल गुमशुगदी से सम्बन्धित बहुत सारी शिकायते प्राप्त होने पर उनके द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रो को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के निर्देशन में CIER PORTAL (संचार साथी) में अपलोड करने के उपरान्त उन्हे…

राजकीय चिकित्सालय में एंटी रेबीज इंजेक्शन और दवाइयां का टोटा

काशीपुर। नगर के एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय मैं काफी लंबे समय से चिकित्सकों का अभाव चला आ रहा था, जबसे यहां पर महिला चिकित्सक फिजिशियन कीर्ति मेहता ने काशीपुर राजकीय चिकित्सालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है, उनके पदभार ग्रहण करने के उपरांत ओपीडी में काफी इजाफा हुआ है, यहां बता दे की चिकित्सकों के अभाव के कारण राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में 200 से 250 ओपीडी ही हो पाती थी, लेकिन कुछ चिकित्सकों के आने के बाद ओपीडी में इजाफा हुआ है और यहां 500 से 700 तक…

सुल्ताना डांकू का काशीपुर के चैती मेले के नखासा बाजार से था विशेष संबंध

काशीपुर। क्या आपको पता है 20वीं सदी के डाकू सुल्ताना, फूलन देवी, डाकू मलखान, जैसे कुख्यात डाकुओं का काशीपुर से क्या नाता रहा है.. आज हम आपको बताते हैं कि इन सभी कुख्यात डाकुओं का काशीपुर से नाता विशेष रहा है क्योंकि मां बाल सुंदरी देवी के मंदिर पर सैकड़ो वर्षों से चैती मेला लगता चला आ रहा है.. चैती मैले की शुरुआत विशेष नखासा बाजार लगने के बाद होती है..इस बाजार मे विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के घोड़े बिकने आते हैं ऐसी किवदंती है कि सैकड़ो वर्ष पूर्व सुल्ताना…

नगर निगम प्रांगण में स्वास्थ्य आपका प्राथमिकता हमारी सोच के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

काशीपुर। आज यहां नगर निगम प्रांगण में स्वास्थ्य आपका प्राथमिकता हमारी सोच के तहत नगर निगम काशीपुर और केवीआर हॉस्पिटल के संयोजन में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का महापौर दीपक बाली ने शुभारंभ किया। इस शिविर में चिकित्सक परामर्श से लेकर आंखों की जांच और न्यूरोपैथी टेस्ट समेत अन्य प्रकार की जांच और दवाई वितरण की निःशुल्क सुविधा रही। इस अवसर पर नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट , सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी , सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल , डॉ अमरजीत साहनी , डॉ रिची सिंह सोलंकी ,…

रामनगर काशीपुर मार्ग को जल्द गड्ढा मुक्त करने को गौतम मल्होत्रा ने उठाई आवाज

काशीपुर। कांग्रेसी नेता गौतम मेहरोत्रा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीद्वारा सड़कों को गद्दा मुक्त रखने के दिये गये निर्देश यहां गद्दों में पड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि गद्दों में तब्दील सड़कें दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। रामनगर-काशीपुर मार्ग की हालत किसी से छिपी नहीं है। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बड़ी समस्या बन गया है। इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गद्दों के कारण लोगों को जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ रही है। हाइवे कहलाये जाने वाले इस मार्ग की लंबे समय से…