देहरादून। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल को भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का स्वर्णिम अध्याय बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की नई गाथा है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है और देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को “कर्मयोगी का युग” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता, विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में भी अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सिंचाई परियोजनाओं और कृषि में आधुनिक तकनीकों के बढ़ते उपयोग ने किसानों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से करोड़ों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार भी किसानों के कल्याण और कृषि विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के माध्यम से पर्वतीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही बागवानी, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों के उत्पादन, कृषि यंत्रीकरण तथा सीमांत क्षेत्रों के किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में और अधिक सशक्त, समृद्ध तथा आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में विश्व में अपनी पहचान को और मजबूत करेगा। :::
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
