राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, वैकल्पिक मार्गों से संचालित होगा यातायात

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत यातायात प्लान जारी किया है। सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर वाहनों का संचालन वैकल्पिक रास्तों से कराया जाएगा। जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार ऋषिकेश एवं भानियावाला की ओर से देहरादून शहर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर मार्ग से थानो होते हुए छह नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रासिंग और सर्वे चौक के रास्ते शहर में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को भी रानीपोखरी-भोगपुर, थानो, छह नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर मार्ग से मसूरी की ओर भेजा जाएगा। हरिद्वार की ओर से देहरादून आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर की सर्विस लेन से डोईवाला चौक होते हुए दूधली मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा, जहां से कारगी चौक के रास्ते शहर में प्रवेश कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग, कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाइपास, जीएमएस रोड, कैंट क्षेत्र और अनारवाला मार्ग से मसूरी भेजा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रैफिक प्लान की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment