चोरी की स्कूटी के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्रतार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस को दी तहरीर में पम्मी कुमार पुत्र शिव प्रसाद निवासी मोहल्ला वैशाली कालोनी निवासी ने कहा है कि वह बीती दो जून को करीब 7-30 बजे रात्रि ट्यूशन पढ़ाने रेलवे कालोनी अपनी एक्टिवा 125 स्कूटी यूके 18 बी 2131 है जोकि घर के बाहर खड़ी करके ट्यूशन पढ़ाने घर के अन्दर गया । कुछ देर बाद टयूशन पढ़ाकर बाहर वापस आया तो देखा कि उसकी उक्त स्कूटी वहां नहीं थी। पुलिस ने स्कूटी चोरी का मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी के द्वारा गठित पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अलीगंज रोड रोजडेल कालोनी के बाहर से नईम पुत्र जाकिर निवासी मौहल्ला बडी मण्डी शिव मन्दिर के सामने थाना भोगपुर जनपद मुरादाबाद से चोरी की स्कूटी बरामद की। पुलिस टीम में एसआई हेम चन्द्र तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment