काशीपुर अर्बन बैंक बोर्ड का सम्मान समारोह संपन्न

काशीपुर। नगर के एक रिसॉर्ट में काशीपुर अर्बन बैंक के नवनिर्वाचित संचालक मंडल तथा बैंक के चुनाव में सहयोग देने वाले क्षेत्र के ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी आए अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली और कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के जाने माने किसान चौधरी संसार सिंह ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक बाली ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चुने गए बोर्ड से अपेक्षा करता हूं कि वह किसी भी बाहरी हस्तक्षेप से बचते हुए बैंक के हित में काम करेगा। मैं खुद कोई हस्तक्षेप करने में विश्वास नहीं रखता।हां बैंक को आगे बढ़ाने में जहां कहीं भी मेरी मदद की जरूरत होगी मैं 24 घंटे सबसे आगे खड़ा नजर आऊंगा। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि बैंक रूपी इस पौधे को जिन्होंने रोपा था आज वह उन्हीं के हाथों में सौंप दिया गया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चौधरी संसार सिंह ने कहा कि उन्होंने इस बैंक का काफी लंबा इतिहास देखा है और पहली बार ऐसा देखने में आया जब बोर्ड के गठन में कोई दबाव बर्दाश्त नहीं किया गया और बगैर पैसे के लालच के यह बोर्ड गठित हुआ जिसके लिए महापौर दीपक बाली बधाई के पात्र है और मैं तो भारतीय जनता पार्टी से अनुरोध करता हूं कि ऐसे प्रभावशालीसमन्वयक एवं विकास की दूरदर्शी और ईमानदार सोच रखने वाले दीपक बाली को चुनाव संचालन समिति का मुखिया बनाएं तो निसंदेह चुनाव का परिणाम बहुत ही सार्थक और ईमानदारी के साथ आएगा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में ईमानदारी से निर्वाह करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और बैंक के नए बोर्ड को अपनी शुभकामनाएं दी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment