काशीपुर। बार एसोसिएशन भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाल ही में उपजे विवाद, कारण बताओ नोटिस, चुनावी कार्यक्रम और क्रिकेट टूर्नामेंट सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे ने बताया कि कुछ अधिवक्ताओं द्वारा पूर्व में अमर्यादित व्यवहार किए जाने के कारण उन्हें अनुशासन बनाए रखने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस प्राप्त करने के बाद अधिवक्तागण ने बार एसोसिएशन को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया और खेद व्यक्त किया। स्पष्टीकरण से संतुष्ट होकर बार एसोसिएशन ने सभी…
Category: अन्य ख़बरें
निजी सुलभ शौचालय अतिक्रमण का ठेका ले रहे हैं, नगर निगम का चला पीला पंजा
काशीपुर। नगर निगम से ठेका लेने के बाद निजी सुलभ शौचालय अतिक्रमण का ठेका ले रहे हैं। अपने परिधि में अस्थायी अतिक्रमण कराकर उनसे वसूली कर रहे हैं। नगर निगम की मुरादाबाद रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान सुलभ शौचालय पर अतिक्रमण करवाने के आरोप में पांच हजार रुपये का चालान काटकर चस्पा किया।नगर निगम की टीम ने आज मुरादाबाद रोड पर एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ और साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध कब्जों को हटाया गया। जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नालों के उपर…
परिवहन विभाग ने मानकों का उल्लंघन कर मार्ग पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया
काशीपुर। परिवहन विभाग ने मानकों का उल्लंघन कर मार्ग पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया है। इस दौरान विभागीय टीम ने 24 वाहनों का चालान किया और तीन वाहन सीज किए।बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने रामनगर रोड, मुरादाबाद रोड, बाजपुर रोड आदि मार्ग पर बिना मानकों के दौड़ने वाले वाहनों को पकड़ा। इससे वाहन चालकों में ऽलबली मच गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर ई-रिक्शा, ट्रक समेत विभिन्न 24 वाहनों के चालान किए…
विकास मॉडल से कई महत्वपूर्ण टिप्स महापौर ने भोपाल में सीखें
काशीपुर। काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित चार दिवसीय के दूसरे दिन भोपाल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का अध्ययन किया। महापौर बाली ने सर्वप्रथम विश्वप्रसिद्ध प्राचीन विरासत स्थल सांची का भ्रमण कर वहां किए गए सौंदर्यीकरण, संरक्षण और प्रबंधन की कार्यप्रणाली को करीब से समझा किया। उन्होंने कहा कि सांची में अपनाई गई सुव्यवस्थित विकास मॉडल से कई महत्वपूर्ण सीखे मिलीं, जिनका उपयोग काशीपुर के नगर विकास में किया जा सकता है। इसके पश्चात महापौर दीपक बाली नगर निगम भोपाल पहुँचे, जहां महापौर मालती…
दिल्ली महारैली ऐतिहासिक होगी : अलका पाल
काशीपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के आवाहन पर होने वाली दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 14 दिसंबर को वोट चोर_गद्दी छोड़ महारैली की तैयारी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर उसको सफल बनाने का रणनीति तय की। स्थानीय गौड सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल की अध्यक्षता में संपन्न कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में एक जुट होकर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षत अलका पाल ने बताया की रैली की सफलता के लिए पूरे विधानसभा…
त्रियुगीनारायण बना देश का तेज़ी से उभरता वेडिंग डेस्टिनेशन: 300 से ज्यादा शादियां, स्थानीय आर्थिकी में भारी उछाल
रुद्रप्रयाग जिले का त्रियुगीनारायण गांव, जो भगवान शिव और माता पार्वती की पौराणिक परिणय भूमि के रूप में प्रसिद्ध है, आज देशभर में तेजी से एक बड़े वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। यहां के त्रियुगीनारायण मंदिर में इस वर्ष अब तक 300 से अधिक जोड़े विवाह कर चुके हैं, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग दोनों का मुख्य केंद्र बन गया है। शादियों की इस बढ़ती लोकप्रियता ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को अप्रत्याशित बढ़ावा दिया है—गांव और आसपास के क्षेत्रों में होटल तथा होमस्टे की बुकिंग…
धामी कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्ताव पास, जन विश्वास एक्ट को मंजूरी; उपनल कर्मियों और वकीलों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं
देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक ढाई घंटे से अधिक चली, जिसमें कुल 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक का सबसे बड़ा निर्णय जन विश्वास नियोजन एक्ट से जुड़ा रहा, जिसके तहत छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा को हटाकर उसकी जगह अर्थदंड का प्रावधान लागू किया गया है, जिससे आम नागरिकों और छोटे व्यवसायियों को राहत मिलेगी। यह बैठक लगभग 15 दिन बाद आयोजित हुई थी, इसलिए उपनल कर्मचारियों और देहरादून के वकीलों की निगाहें भी इस बैठक…
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: जन विश्वास एक्ट से राहत, कृषि भूमि पर बिना लैंड यूज बदले रिसॉर्ट की अनुमति, भूमि नियमों में बड़े बदलाव, फ्री कोचिंग योजना मंजूर
देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जिनमें आम जनता, युवाओं, कारोबारियों और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े बड़े निर्णय शामिल हैं। बैठक में नियोजन विभाग के प्रस्ताव पर जन विश्वास एक्ट को मंजूरी दी गई, जिसके तहत 52 एक्ट्स में संशोधन प्रक्रिया शुरू होगी और 7 एक्ट्स में जेल की सजा की जगह अब केवल जुर्माने का प्रावधान होगा, जिससे कारोबारियों और आम लोगों को राहत मिलेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में रिवर्स पलायन को बढ़ावा…
वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने किया बैठक का आयोजन
काशीपुर। कांग्रेस की दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन डाॅक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में किया गया। पीसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने कहा कि देश में पहली चोरी तब हुई जब केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया। पहले चुनाव आयुक्त का चयन एक पारदर्शी और संतुलित प्रणाली के तहत होता था लेकिन अब सरकार ने चयन प्रक्रिया में बदलाव कर लोकतंत्र की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर प्रहार किया…
पुलिस ने किया तमंचे के साथ एक को गिरफ्तार
काशीपुर। अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाएं अभियान के क्रम में आईटीआई पुलिस ने एक बदमाश को दबोच कर तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र के निर्देश पर आईटीआई पुलिस रात्रि चेकिंग में मशगूल थी इसी दौरान मोटेश्वर मंदिर के समीप मोटरसाइकिल पर सवार होकर फर्राटा भर रहे एक शख्स को पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बेरखेड़ा, बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी दिलराज सिंह पुत्र अमरीक सिंह बताया।…
