नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस की खुली चेतावनी

काशीपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का कोतवाली पुलिस ने आज देर सांय बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने हूटर लगे वाहनों, काले शीशे वाली कारों और रैश ड्राइविंग करने वाले चालकों को निशाने पर लिया। नियम तोड़ने वाले कई वाहनों का चालान काटा गया जबकि कुछ को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।…

आईटीआई पुलिस ने तीन शराब की भट्ठियों को तोड़कर किया हजारों लीटर लहन नष्ट

काशीपुर। अब आबकारी विभाग का कार्य स्थानीय पुलिस को करना पड़ रहा है आज इसी क्रम में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने ग्राम छोटी बरखेड़ी में खेतों/बहल्ला नदी के किनारे लगी तीन अवैध कच्ची शराब की भट्टियों व करीब 12 हजार लीटर लहन को नष्ट किया। पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध कच्ची शराब बेचने व बनाने वालों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में प्रभावी चैकिंग व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में…

आईटीआई पुलिस ने तीन शराब की भट्ठियों को तोड़कर किया हजारों लीटर लहन नष्ट

काशीपुर। अब आबकारी विभाग का कार्य स्थानीय पुलिस को करना पड़ रहा है आज इसी क्रम में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने ग्राम छोटी बरखेड़ी में खेतों/बहल्ला नदी के किनारे लगी तीन अवैध कच्ची शराब की भट्टियों व करीब 12 हजार लीटर लहन को नष्ट किया। पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध कच्ची शराब बेचने व बनाने वालों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में प्रभावी चैकिंग व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में…

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर महापौर दीपक बाली ने गहरा शोक व्यक्त किया

काशीपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय सेना के पूर्व मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर महापौर दीपक बाली ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए ईश्वर से पीड़ित परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। महापौर दीपक बाली ने कहा कि श्री बी.सी. खंडूरी दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने वर्ष 2007 से 2009 तक और फिर 2011 से 2012 तक प्रदेश की कमान संभाली। इसके अलावा वे केंद्र सरकार में…

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, राज्य में शोक की लहर

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे खंडूरी ने देहरादून में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि खंडूरी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई गई थी, जहां कई नेताओं ने उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना था। 1 अक्टूबर 1934 को देहरादून में जन्मे खंडूरी…

महापौर ने किया चैती मेला परिसर में दो हाईटेक शुलभ शौचालयों का शिलान्यास

काशीपुर। आज यहां मां बाल सुंदरी मंदिर के पास चैती मेला परिसर में महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने पार्षदों के साथ एक करोड़ छियालीस लाख उनहत्तर हज़ार रुपये की लागत से बनने वाले दो हाईटेक शुलभ शौचालयों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि इन शौचालयों के निर्माण की काफी समय से मांग चल रही थी और इनके बनने से न सिर्फ चैती मेले में आने वाले भक्तों अपितु इस क्षेत्र से गुजरने वाले बाहरी पर्यटकों एवं स्थानीय जनता को…

4-48 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्रतार कर उसकी जामातलाशी में 4-48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। प्रतापपुर चौकी व कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान के दौरान रामनगर रोड स्थित धनौरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 4-48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान मौहल्ला कटोराताल निवासी शान ए आलम पुत्र मोहम्मद अली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत…

अवैध कच्ची शराब समेत एक गिरफ्तार

काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने गश्त के दौरान छोटी बरखेड़ी के पश्चिमी किनारे की ओर खेतों से एक काले रंग की रबड़ की ट्यूब के अन्दर 40 लीटर शराब के साथ ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासी करनैल सिंह पुत्र सिंगारा सिंह को गिरफ्रतार कर आरोपी का आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहल चालान किया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह गड़िया, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल अमित राणा, रमेश बंगयाल, दीपक जोशी शामिल रहे।

20 मई को देशव्यापी बंद के समर्थन मे दवा व्यापारियों ने एसडीएम सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। काफी लंबे समय से लंबित मुद्दों के विरोध में आगामी 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बन्द का आहवान करने हेतु कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी (रजि-) ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा है। सोसाइटी के अध्यक्ष सूरज कुमार व सचिव योगेश विश्नोई ने बताया कि अवैध ई-फार्मेसी संचालन एवं 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना जीएसआर 817 ई की वापसी, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण, जीएसआर 2020 ई 26 मार्च 2020 अधिसूचना की वापसी, अवैध ई फार्मेसियों की अनियंत्रित वृद्धि तथा बड़े कॉर्पाेरेट्स द्वारा…

बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। स्थानीय वार्ड नंबर_ 26 में पार्षद मो- सरफराज के सानिध्य में युवा कांग्रेसी नेता अक्षित मिड्ढा के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि युवाओं की कांग्रेस के प्रति बढ़ती आस्था इस बात का प्रतीक है कि आज देश का युवा मोदी सरकार के प्रोपेगेंड से पूरी तरह से त्रस्त है।…