काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्रतार कर उसकी जामातलाशी में 4-48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। प्रतापपुर चौकी व कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान के दौरान रामनगर रोड स्थित धनौरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 4-48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान मौहल्ला कटोराताल निवासी शान ए आलम पुत्र मोहम्मद अली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज धौनी, कांस्टेबल इन्द्र कुमार व कांस्टेबल बीरेंद्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
