अवैध कच्ची शराब समेत एक गिरफ्तार

काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने गश्त के दौरान छोटी बरखेड़ी के पश्चिमी किनारे की ओर खेतों से एक काले रंग की रबड़ की ट्यूब के अन्दर 40 लीटर शराब के साथ ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासी करनैल सिंह पुत्र सिंगारा सिंह को गिरफ्रतार कर आरोपी का आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहल चालान किया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह गड़िया, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल अमित राणा, रमेश बंगयाल, दीपक जोशी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment