काशीपुर। आज उत्तराखंड के कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक काशीपुर पहुंचकर सबसे पहले उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, कुमाऊं कमिश्नर के आगमन की खबर लगते ही अधिकारियों के होश उड़ गए, इसके उपरांत कुमाऊं कमिश्नर ने काशीपुर की तहसील का भी बारीकी से औचक निरीक्षण किया, इस दौरान दाखिल खारिज ओर 143 में अनियमितता को देख कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को जमकर लताड़ा, उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अधिकारियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेना होगा, अगर किसी प्रकार की अधिकारियों द्वारा हिला हवेली की सूचना मिलती है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यहां बता दे की आज जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में अचानक कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आगमन की खबर लगते ही अधिकारियों के होश उड़ गए सबसे पहले कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने उपजिला अधिकारी अभय प्रताप सिंह के कार्यालय में पहुंचकर दस्तावेजों का बारीकी से जांच की, इसके उपरांत दीपक रावत काशीपुर की तहसील पहुंच गए और वहां पहुंचकर सबसे पहले कमिश्नर दीपक रावत ने पूरी तहसील का भ्रमण किया, इसके उपरांत उन्होंने तहसीलदार पंकज चंदोला के कार्यालय में 143 और दाखिल खारिज को लेकर अधिकारियों से रजिस्टर मेंटेन ना होने के कारण नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से जनता की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी,तथा अनियमिताओं को लेकर दीपक रावत भड़क उठे और कानूनगो ओर तहसीलदार को जमकर लताड़ा उन्होंने कहा कि 143 के आवेदन कर्ताओं का ऑफलाइन रजिस्टर मेंटेन होना जरूरी है जो की तहसील में रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया… अनियमित मिलने पर अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं, समय रहते हुए अनियमितताओं को दूर करने के भी निर्देश दिए गए हैं, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहां है कि समय रहते कार्य पूर्ण करें अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
