वन्यजीव हमलों पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीव हमले की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में सरकार हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराएगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार तक सरकारी सहायता बिना किसी देरी के जल्द से जल्द पहुंचाई जाए। उन्होंने प्रशासन को परिवार के लगातार संपर्क में…

घर छोटे हुए, फिर पति-पत्नी का रिश्ता… अब लिवइन रिश्ता… और अब धीरे-धीरे — अकेले ही रहो” वाली सोच!

काशीपुर । डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर एवं समाजसेवी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली का कहना है कि आज की मॉडर्न लाइफ में एक अजीब सा कॉन्ट्राडिक्शन देखने को मिलता है। हम खुद में 10 कमियां लेकर चलते हैं, लेकिन पार्टनर हमें दस-दस चाहिए और वह भी बिना किसी कमी के। औरत को प्यार चाहिए और आदमी को सम्मान , लेकिन दोनों अक्सर यह भूल जाते हैं कि किसी भी रिश्ते की असली नींव अंडरस्टैंडिंग पर टिकी होती है।श्रीमती बाली कहती हैं कि हम चाहते हैं कि हमें जैसे हैं वैसे ही…

रेलवे पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को दबोचा

काशीपुर। पिछले काफी लंबे समय से रेलवे ट्रैक के पास कोयला अनलोडिंग की तरफ कच्ची शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसको रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी तरन्नुम सईद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज मुखबिर की सटीक सूचना पर टांडा उज्जैन निवासी कंचन सिंह पुत्र लाल सिंह को कोयला अनलोडिंग की तरफ से 64 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। रेलवे पुलिस अब आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की तैयारी में जुटी है।

8वें वेतन आयोग में ‘3490 कैलोरी फॉर्मूला’ की एंट्री, कर्मचारियों की सैलरी में बड़े बदलाव के संकेत

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार वेतन आयोग में केवल बेसिक सैलरी, फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ते (DA) पर ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के भोजन, पोषण और घरेलू जरूरतों पर होने वाले वास्तविक खर्च को भी अहम आधार बनाया जा रहा है। यही वजह है कि अब ‘3490 कैलोरी फॉर्मूला’ चर्चा के केंद्र में आ गया है।कर्मचारी संगठनों ने वेतन आयोग के सामने दलील दी है कि पुरानी वेतन निर्धारण प्रणाली आज की…

देश के 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 मई को देश के 19 राज्यों में भीषण आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 81 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है।…

देश के 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 मई को देश के 19 राज्यों में भीषण आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 81 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है।…

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक नजर आए। जनरल खंडूड़ी के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर तत्काल देहरादून लौटने का निर्णय लिया। बुधवार को मुख्यमंत्री हरिद्वार में आयोजित अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जब जनरल बीसी खंडूड़ी के निधन का समाचार मिला, उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता…

हाई कोर्ट ने नेपाली मूल के लोगों के भूमि कब्जों पर सरकार से मांगा जवाब

नैनीताल। हाई कोर्ट ने नेपाली मूल के निवासियों द्वारा खुद को भारतीय बताकर नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी एवं वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सरकार से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे और तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए पूछा कि नेपाली मूल के लोग किस…

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं, उनका अंतिम संस्कार 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।भुवन चंद्र खंडूड़ी उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा और सम्मानित चेहरा माने जाते थे। भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर…

बेजुबान पशु पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करना हमारा परम दायित्व

काशीपुर। वर्तमान पर्यावरण चुनौतियों के युग में जैव विविधता जीवन के अस्तित्व की कुंजी है। यह प्रकृति के साथ हमारे रिश्ते को नए सिरे से परिभाषित करने पर बल देता है इसी थीम को आत्म सात करते हुए काशीपुर के रामपूरम एक्सटेंशन कॉलोनी के बच्चों द्वारा पक्षियों के पीने के लिए जल पात्र का वितरण किया तथा कॉलोनी वासियों से अनुरोध किया गया कि आप इसमें हमेशा जल भर कर रखें जिससे पक्षी पानी पी सके और उन्हें इतनी भयानक गर्मी में भी पानी की कमी महसूस ना हो। अक्सर…